फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में निर्भया जैसी बर्बरता, गैंगरेप के बाद निजी अंग में डाला रॉड

Sun, 14 Jan 2018 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
नई दिल्ली, रोहतक और हिसार के बाद अब जींद में भी दरिंदों ने निर्भया जैसी बर्बरता की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार करीब 15 साल की 11वीं की छात्रा से तीन से चार युवकों ने पहले गैंगरेप किया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में सख्त चीज डाल दी, जिससे उसका लिवर फट गया। छात्रा के शव पर कई जगह कट के निशान मिले हैं। इससे लगता है कि उसने हैवानों का मुकाबला करने की कोशिश की थी। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि दरिंदों ने छात्रा को पानी में डुबोकर भी प्रताड़ित किया।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र से 9 जनवरी से अगवा 11वीं की छात्रा का शव शुक्रवार को जींद के बूढ़ाखेड़ा गांव के पास नहरी की पटरी के पास मिला था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में मेडिकल बोर्ड ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकार और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच के लिए एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने दो एसआईटी टीमों का गठन किया। वहीं, शव मिलने के 36 घंटे बाद भी पुलिस यह नहीं पता लगा सकी है कि छात्रा के साथ बर्बरता शव मिलने वाली जगह पर हुई है या हत्या करने के बाद शव लाकर फेंका गया है। 

पढ़ें- स्टेशन छोड़ने के बजाय महिला को जंगल ले गया तांगा चालक और फिर किया गैंगरेप
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ने निकली थी छात्रा

gangrape
पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा कुरुक्षेत्र की रहने वाली थी। शनिवार देर शाम परिजनों ने शव की शिनाख्त की और शव ले गए। परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की हर रोज चार बजे ट्यूशन के लिए घर के पास जाती थी। नौ जनवरी को भी वह ट्यूशन पढ़ने गई थी। जब रात आठ बजे घर नहीं आई तो अध्यापक के घर जाकर पता किया। ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने बताया कि लड़की ट्यूशन पढ़ने नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की। जब वह नहीं मिली तो 10 जनवरी को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें