फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: जगन्नाथ मंदिर में घुसे बांग्लादेशी नागरिक, अनाधिकृत प्रवेश पर पुलिस ने नौ को हिरासत में लिया

Mon, 04 Mar 2024 11:03 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी

सार

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिरासत में लिए गए बांग्लादेशियों के पासपोर्ट की जांच की जा रही है। इस दौरान उनमें से एक व्यक्ति हिंदू पाया गया। अन्य पासपोर्ट की भी जांच जारी है।
विज्ञापन
पुरी जगन्नाथ मंदिर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में ओडिशा पुलिस ने नौ बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को मंदिर के भीतर जाते देखा। उन्होंने सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


पुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसपी सुशील मिश्र ने कहा, "हमें शिकायत मिली कि कुछ गैर हिंदू बांग्लादेशी मंदिर में प्रवेश कर गए हैं। हमने नो बांग्लादेशियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।" मंदिर के नियम के अनुसार केवल हिंदू ही यहां प्रवेश कर सकते हैं। अगर गैर हिंदू इस मंदिर में प्रवेश करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिरासत में लिए गए बांग्लादेशियों के पासपोर्ट की जांच की जा रही है। इस दौरान उनमें से एक व्यक्ति हिंदू पाया गया। अन्य पासपोर्ट की भी जांच जारी है। प्राथमिकी जांच से मालूम चला है कि नौ में से चार ने मंदिर में प्रवेश किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें