फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल गुरुद्वारे पर हमला करने वाले आतंकियों को नहीं छोड़ेगी एनआईए, अफगानिस्तान पहुंचकर शुरू की जांच

Wed, 11 Nov 2020 05:25 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

काबुल के गुरुद्वारे में हुए हमले में 27 लोग मारे गए थे। यह एक आत्मघाती हमला था। मरने वालों में कई भारतीय भी शामिल थे। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी को इस मामले की जांच सौंपी थी...
विज्ञापन
अफग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारे में हमला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काबुल स्थित गुरुद्वारे में इस साल 25 मार्च को हुए आतंकी हमले की जांच के लिए एनआईए की टीम अफगानिस्तान पहुंच गई है। एनआईए द्वारा विदेशी धरती पर जांच करने का यह पहला मामला है। इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट खोरसान प्रोविंस ने ली थी। ये वही आतंकी समूह है जो कुछ वर्षों से भारत में अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। हमले की जांच के लिए एनआईए की टीम काबुल और उसके आसपास के क्षेत्रों में जाएगी। काबुल की स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद लेकर आतंकी समूह तक पहुंचा जाएगा।

विज्ञापन


काबुल के गुरुद्वारे में हुए हमले में 27 लोग मारे गए थे। यह एक आत्मघाती हमला था। मरने वालों में कई भारतीय भी शामिल थे। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी को इस मामले की जांच सौंपी थी। एनआईए की टीम अब अफगानिस्तान पहुंच चुकी है। टीम ने स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के अलावा भारतीय दूतावास के अधिकारियों से भी बातचीत की है।

गुरुद्वारे की सुरक्षा व्यवस्था, पूर्व में हमले का अलर्ट और इस्लामिक स्टेट खोरसान प्रोविंस आतंकी दस्ते, आदि की जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय.सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी संगठन से जुड़ी अहम सूचनाएं एनआईए के साथ साझा की हैं। आईएस के जिन गुर्गों ने इस हमले की साजिश रची थी, उनकी कुछ जानकारी भी मिली है।
विज्ञापन


अफगान स्पेशल फोर्स ने गुरुद्वारे पर आत्मघाती हमला करने वाले आतंकी को मार गिराया था। सूत्रों का कहना है कि उस हमलावर की पहचान मुहसिन के तौर पर हुई थी। उसका जन्म केरल में हुआ था। तीन साल पहले वह अफगानिस्तान पहुंच कर आईएस के आतंकवादियों में शामिल हो गया। एनआईए ने आईएस से जुड़े मामलों की जांच के लिए भारत के कई शहरों में छापेमारी की थी। जांच में सामने आया था कि कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से आईएस के लिए काम कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें