पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस से 51.90 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 12.81 लाख से अधिक लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। देश में अब तक कोरोना से 86.36 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और एक लाख 27 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।कई राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
पश्चिम बंगाल की लोकल ट्रेनों में लोग कोरोना बचाव संबंधी नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसे लेकर चिकित्सकों ने चिंता जताई है। चिकित्सकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसी तरह चलते रहा, तो महामारी विकराल रूप ले सकती है।