फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: वामपंथी उग्रवाद पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 60 से अधिक जगहों पर तलाशी

Mon, 02 Oct 2023 11:47 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खुफिया जानकारी मिलने के बाद एनआईए की अलग-अलग टीमों ने सुबह से ही राज्य पुलिस बलों के साथ छापेमारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों राज्यों में संदिग्धों के परिसरों और ठिकानों पर छापेमारी अभी भी जारी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को वामपंथी उग्रवाद या नक्सल मामले में बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 60 से अधिक जगहों पर तलाशी ली। छापेमारी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान हथियार, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों राज्यों में संदिग्धों के परिसरों और ठिकानों पर छापेमारी अभी भी जारी है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद एनआईए की अलग-अलग टीमों ने सुबह से ही राज्य पुलिस बलों के साथ छापेमारी शुरू कर दी। एनआईए के एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि वामपंथ उग्रवाद मामले में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुल 60 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।

बताया जा रहा है कि जिन नेताओं के घर पर तलाशी ली जा रही है, उनमें वो शामिल हैं, जिन पर संदेह है कि उनका नक्सलों से संबंध है। तेलंगाना के हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के गुंटूर, नेल्लोर और तिरुपति जिलों में छापे मारे जाने की खबर है। 
विज्ञापन


इससे पहले, नौ सितंबर को एनआईए ने सुरक्षा बलों के खिलाफ उपयोग के लिए प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ी विस्फोटक सामग्री, ड्रोन और एक खराद मशीन की बरामदगी से जुड़े अगस्त 2023 के मामले के संबंध में तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कई छापे मारे और तलाशी ली थी।

एनआईए ने कोठागुडेम के चेरला मंडल में जून के महीने में विस्फोटक सामग्री, ड्रोन और एक खराद मशीन जब्त किए जाने के बाद 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें