एनआईए ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के निवासी इस्लाम चौधरी को उनके घर से उठाया गया। जहां से एनआईए ने 1.50 लाख रुपये, बैंक लेनदेन के दस्तावेज, मोबाइल नंबरों के साथ पेपर पर्चियां, सिम कार्ड, तीन मोबाइल फोन और आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक रखने के आरोप में एनआईए ने तृणमूल कांग्रेस के नेता इस्लाम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। वह बीरभूम के कुशमोर ब्लॉक 2 के सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का क्षेत्रीय अध्यक्ष है।
विज्ञापन
एनआईए ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के निवासी इस्लाम चौधरी को उनके घर से उठाया गया। जहां से एनआईए ने 1.50 लाख रुपये, बैंक लेनदेन के दस्तावेज, मोबाइल नंबरों के साथ पेपर पर्चियां, सिम कार्ड, तीन मोबाइल फोन और आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए।
जबकि उसके परिजनों का कहना है कि वह निर्दोष है। तृणमूल कांग्रेस के नेता मनोज घोष के बाद इस्लाम चौधरी की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक 28 जून को एनआईए के अधिकारियों ने नलहाटी के बहादुरपुर में मनोज घोष की पत्थर खदान पर छापा मारा था। वहां करीब दस घंटे तक तलाशी अभियान चलाया था। सूत्रों के अनुसार, वहां मनोज घोष के मैनेजर पार्थ कुमार मंडल मौजूद थे। इसके बाद उनकी निशानदेही पर खदान के पास एक सुने मकान से असलहा, कारतूस और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए थे।
बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, मनोज घोष से पूछताछ के दौरान उनको बीरभूम के कुशमोर निवासी इस्लाम चौधरी का नाम सामने आया। शुक्रवार सुबह एनआईए उसके घर पहुंची। एनआईए ने चौधरी को थाने लेजाकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोलकाता लाया गया। दूसरी ओर, चौधरी के पिता का दावा है कि चौधरी ने कोई अपराध नहीं किया है।