फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर नाइक के खिलाफ जारी हो सकता है रेड कॉर्नर नोटिस

Fri, 12 May 2017 09:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
zakir naik
विज्ञापन
इस्लामी धर्मगुरु जाकिर नाइक के खिलाफ एनआईए ने इंटरपोल और सीबीआई को पत्र लिखकर रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

  NIA writes to Interpol and CBI for issuing a red corner notice against Zakir Naik :NIA Sources  (file pic) pic.twitter.com/smCkKOA9iQ — ANI (@ANI_news) May 11, 2017
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक नाइक को संयुक्त अरब अमीरात या सऊदी अरब और मलेशिया या इंडोनेशिया के में छुपाया गया है। रेड कॉर्नर नोटिस का मतलब है कि नाइक को एक अंतरराष्ट्रीय भगोड़ा घोषित किया जाएगा और उसे दुनिया भर में किसी भी एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है। नाइक पर उनके उत्तेजक भाषण, आतंकवादियों को फंड देने और कई करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इंटरपोल के 10 महीने की लंबी जांच के बाद नाइक के खिलाफ संपर्क किया गया था, जिसके दौरान उनके खिलाफ सभी आरोप साबित हुए हैं और उनकी गैर सरकारी संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन और पीस टीवी को सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है।

बता दें कि नाईक के खिलाफ पिछले साल गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। जाकिर नाईक तब सुर्खियों में आए थे, जब खुलासा हुआ कि ढाका के चर्चित कैफे पर हमला करने वाले आतंकियों में दो उसके भाषणों से प्रेरित हुए थे। ढाका हमले के बाद एनआईए ने नाइक और उसके संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

गृह मंत्रालय पहले ही गैर कानूनी गतिविधयां (निरोधक) अधिनियम के तहत जाकिर नाईक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा चुकी है। उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी है।
विज्ञापन


बांग्लादेश के ढाका में आतंकवादी हमले में 20 लोगों को मौत हो गई थी। जिसके बाद नाईक गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत छोड़कर चले गये थे। अब एनआईए ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए इंटरपोल और सीबीआई को पत्र लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें