फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI, ED ने यूके को बताया माल्या ने रचा आपराधिक षड्यंत्र

Fri, 12 May 2017 08:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
vijay mallya
विज्ञापन
विजय माल्या के प्रत्यर्पण की मांग करने वाली सीबीआई और ईडी की एक संयुक्त टीम ने यूके की क्राउन प्रोस्क्यूशन सर्विस (सीपीएस) को बताया कि पूर्व शराब व्यापारी ने "आपराधिक षड्यंत्र" के रूप में सरकारी बैंकों से ऋण लिया था।
विज्ञापन


इस मामले पर ब्रिटिश अभियोजन पक्ष ने टीम से कहा है कि परिस्थितियों को समझाने के लिए वो भौतिक साक्ष्य दें। 

सूत्रों के मुताबिक, सीपीएस 17 मई को इस बात पर बहस करेगी कि माल्या को क्यों भारत में प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस तर्क के लिए मजबूत प्वॉइंट्स भी मांगे और सीबीआई और ईडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने पिछले सप्ताह यह जानकारी दी थी।

भारतीय अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कैसे माल्या ने पहले बैंकों को आश्वस्त किया कि वह किंगफिशर एयरलाइंस के संचालन के लिए ऋण ले रहे हैं।

सीपीएस के वकीलों को सूचित किया गया था कि माल्या ने आईडीबीआई बैंक के तत्कालीन अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के साथ मिलकर ये किया था, जिसने पहले से कर्जदार एयरलाइंस को 900 करोड़ रुपये का ऋण दिया था। ब्याज के साथ कुल बकाया ऋण अब 9000 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


बता दें माल्या को सुप्रीम कोर्ट ने भी कोर्ट की अवमानना का दोषी पाया है। कोर्ट ने माल्या को 10 जुलाई को कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा है। उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि 10 जुलाई को उनकी सजा निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें