फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: 'मुख्य आरोपी का पता बताने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम', रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट को लेकर एनआईए ने की घोषणा

Wed, 06 Mar 2024 04:26 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के मुख्य आरोपी का पता बताने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम की एनआईए ने घोषणा की है। 
विज्ञापन
NIA - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बंगलूरू स्थित रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक दोपहर एक बजे कैफे के भीतर जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे। इस बीच, पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए इसे आईईडी ब्लास्ट बताया था। घटना में जांच कर रही एजेंसी ने दावा किया कि कैफे के भीतर टोपी पहने ग्राहक ने एक बैग छोड़ा था, जिसके कुछ देर बाद कैफे में धमाका हो गया। 
विज्ञापन


हमलावर की धरपकड़ के लिए नकद इनाम की घोषणा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुख्य आरोपी की धरपकड़ के लिए नकद इनाम की घोषणा की है। बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में फरार आरोपी की पहचान बताने वाले को 10 लाख रुपये देने का एलान किया है।

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग- परमेश्वर
इस बीच, कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि घटना से संबंधित कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस घटना को सुलझाने के करीब पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को पिछले दो दिनों में कुछ अहम सुराग मिले है। परमेश्वर ने कहा कि हमारे अधिकारी मामले को सुलझाने के करीब पहुंच रहे हैं। हालांकि मामले के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


सीएम और कैबिनेट मंत्रियों को मिले थे धमकी भरे ई-मेल
मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कैबिनेट मंत्रियों को धमकी भरे ईमेल आए हैं। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि यह धमकी भरे ईमेल सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर को खासतौर पर भेजे गए। ये सभी मेल आईडी Shahidkhan10786@protonmail.com से भेजे गए थे। ईमेल पर लिखा गया, "अभी जो पिक्चर का ट्रेलर दिखाया गया, उस पर क्या विचार हैं? अगर हमें 25 लाख डॉलर नहीं दिए गए तो हम कर्नाटक में बस, ट्रेनों, मंदिरों, होटलों और सार्वजनिक जगहों को निशाना बनाएंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें