फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Live Streaming : 4-1 से सीरीज जीतने को आखिरी टेस्ट में उतरेगा भारत, जानें कब-कहां देख पाएंगे मैच

Wed, 06 Mar 2024 04:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

 India vs England Test 2024 Live Streaming Telecast Channel : इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में 3-1 से आगे चल रहा है। टीम की नजर अंतिम टेस्ट पर है। 
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया ने 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अब रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर धर्मशाला में होने जा रहे मुकाबले पर है। पांचवें टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की जगह तूफानी गेंदबाज मार्क वुड की वापसी हुई है। वहीं, भारतीय टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल डेब्यू कर सकते हैं।
विज्ञापन


धर्मशाला में सिर्फ एक टेस्ट खेला गया
इंग्लैंड को स्लो टर्निंग विकेट की वजह से एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धर्मशाला में अब तक एक ही टेस्ट मैच खेला गया है। साल 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी थी। इस मैदान पर पहली पारी में एवरेज स्कोर 300 का रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसतन स्कोर 332 रन का रहा है। तीसरी पारी में औसतन स्कोर 137 का है, तो चौथी पारी में औसतन स्कोर 106 का है।
विज्ञापन

हम भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार (सात मार्च) से खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:00 बजे होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच आप ऑनलाइन जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), शोएब बशीर, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
विज्ञापन


भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सरफराज खान, रजत पाटीदार/देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप/मोहम्मद सिराज।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें