Maharashtra assembly election: शिवसेना सूत्रों के मुताबिक, आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धारावी या किसी अन्य सीट से समीर वानखेड़े के शिवसेना की टिकट पर चुनाव लड़ने की खबरें पूरी तरह से अटकलें और काल्पनिक हैं। पार्टी के सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
विवादित भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी समीर वानखेड़े को लेकर खबर आई थी कि, वह धारावी से शिवसेना शिंदे गुट से चुनाव लड़ सकते हैं। मीडिया में चल रही इन खबरों पर अब पार्टी की ओर से स्पष्टीकरण आ गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। है
विज्ञापन
शिवसेना सूत्रों के मुताबिक, आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धारावी या किसी अन्य सीट से समीर वानखेड़े के शिवसेना की टिकट पर चुनाव लड़ने की खबरें पूरी तरह से अटकलें और काल्पनिक हैं। पार्टी के सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। महाराष्ट्र में एक चरण में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं।
वानखेड़े उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अक्टूबर 2021 में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई में एक क्रूज पार्टी में कथित तौर पर ड्रग्स का इस्तेमाल करने और ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वर्तमान में चेन्नई में तैनात हैं। वह स्टार बेटे की गिरफ्तारी के समय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर थे।