फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: केरल में होगी BJP की स्नेह यात्रा, राहुल-ममता पर FIR की मांग; अरुणाचल में MLA की हत्या की जांच NIA को

Thu, 21 Dec 2023 07:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्य आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष पर अवैध शराब के परिवहन पर रोक लगाने के लिए कई टीम बनाई गई है। 
विज्ञापन
News Updates - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी विभाग ने दाना बंदर इलाके के सोलापुर स्ट्रीट में एक गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने 590 विदेशी शराब की बोतलें जब्द की, जिसकी कीमत करीबन 80 लाख रुपये बताई जा रही है। छापेमारी के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी का एक ट्रक भी जब्त किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन


राज्य आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने कहा, क्रिसमस और नववर्ष पर अवैध शराब के परिवहन पर रोक लगाने के लिए हमने कई टीम बनाए हैं। उनमें से एक टीम को दाना बंदर इलाके में हरियाणा से अवैध शराब का स्टॉक आने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। हमने इस दौरान 17 अलग-अलग ब्रांड के 580 बोतल जब्त किए। 

कार और कंटेनर ट्रक की टक्कर में चार की मौत

कर्नाटक के कालबुर्गी जिले में बुधवार की रात एक कार और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर में चार की मौत हो गई। यह घटना अफजलपुर शहर के पास घटी। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

डायरिया के कारण छह मौत के बाद स्वास्थ्य निदेशक ने बताया हाल

राउलकेला में डायरिया से छह की मौत होने पर ओडिशा के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, फिलहाल स्थिति नियंत्रित है और मरीजों की भर्ती में गिरावट देखने को मिली है। कई व्यवस्थाएं की गई है और इलाज के लिए अतिरिक्त दवाओं का इंतजाम किया गया है। पानी की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है। 
 

केरल में शुरू होगी भाजपा की स्नेह यात्रा

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने केरल में अपने स्नेह यात्रा को फिर से शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के ईसाई समुदाय से जुड़ना है। भाजपा ने इसी साल इस्टर के मौके पर स्नेह यात्रा की शुरुआत की थी।

हाल ही में राज्य समिति की बैठक में पार्टी ने क्रिसमस के मौके पर फिर से एक बार इसे शुरू करने का फैसला लिया है। भाजपा के राज्य अध्यक्ष के. सुरेंद्रन कार्डिनल जॉर्ज अलेनचेरी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

डाकघर के वरिष्ठ अधीक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप

सीबीआई ने आंध्र प्रदेश में डाकघर के एक वरिष्ठ अधीक्षक को गिरफ्तार किया है। दरअसल, अधीक्षक पर अपने सहकर्मी के निलंबन को रद्द करने के लिए उससे 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। एजेंसी ने बताया पश्चिम गोदावरी जिले में भीमावरम डिवीजन के वरिष्ठ अधीक्षक पी. बालासुब्रमण्यम ने 30 नवंबर को एक आपराधिक मामले का सामना कर रहे स्टाफ सदस्य को निलंबित कर दिया था। 

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, 'आरोपी बालासुब्रमण्यम ने शिकायतकर्ता के निलंबन को रोकने के लिए उससे रिश्वत के तौर पर 10 लाख रुपये की मांग की थी। हालांकि, बातचीत के बाद आरोपी ने रिश्वत की कीमत घटाकर 2.5 लाख रुपये कर दी थी।'

पुष्टि होने के बाद सीबीआई की जांच टीम जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के आवास और दफ्तर में जांच की जा रही है। 

महिला ने अपने 15 महीने के बेटे को जलाशय में फेंका

कर्नाटक के रामनगर जिले में एक महिला को अपने 15 महीने के बेटे को कनवा जलाशय में फेंकने और कथित तौर पर उसकी हत्या करने की कोशिश के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय भाग्याम्मा अपने पति से अलग हो गई थी और अपनी मां के साथ बनगहल्ली में रहती थी।

मंगलवार की शाम को महिला बच्चे के कपड़े धोने के बहाने से निकली और चिल्लाते हुए वापस आई। उसने बताया कि उसका बेटा जलाशय में डूब गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस की टीम जांच में जुटी। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने अपने बेटे को जलाशय में फेंका था। 

हालांकि, महिला ने बेटे की हत्या करने के कारणों को नहीं बताया, लेकिन इस मामले में अवैध संबंध का संदेह है। 

मिमिक्री मामले में राहुल गांधी और ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग

महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुंबई के कालाचौकी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ मिमिक्री मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। इस बीच पटना में भाजपा नेताओं ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। 
विज्ञापन

अरुणाचल में पूर्व विधायक की हत्या का मामला एनआईए को सौंपा जाएगा
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पूर्व विधायक युमसेम माटे की हत्या से संबंधित मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को स्थानांतरित करने का फैसला किया है।  उप गृह सचिव लिखा संपू ने कहा कि सरकार ने पुलिस विभाग के अनुरोध के बाद मामले को स्थानांतरित करने का फैसला किया। 15 दिसंबर को भारत-म्यांमार सीमा के पास तिरप जिले के लाज़ू सर्कल में अज्ञात हमलावरों ने मैटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें