फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: श्रीलंका से 13 मछुआरे लौटे; कर्नाटक के राज्यपाल कोरोना संक्रमित; करोड़ों की कोकीन के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2024 03:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तमिलनाडु परिवहन निगम ने राज्य भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की है। उन्होंने सरकार के सामने कुछ मांगें भी रखी है। 
विज्ञापन
News Updates - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम ने राज्य भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की है। वे सरकार से वेतन बढ़ाने के लिए 15वें वेतन संशोधन समझौते पर हस्ताक्षर करने, बस चालक और कंडक्टर पदों पर रिक्तियां भरने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस हड़ताल पर तमिलनाडु के परिवहन मंत्री एसएस शिवशंकर ने कहा, 'कुल मिलाकर बस परिचालन बिलकुल सामान्य है। हमारे मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार हम सभी यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुगम यात्रा का ख्याल रख रहे हैं। परिवहन संघ छह मुद्दों पर कार्रवाई की मांग कर रहe है, जिनमें से दो पहले ही पूरी हो गई है। मैं व्यापार संगठन से इस हड़ताल को खत्म करने की अपील करता हूं। जनता को इस समय घबराने की जरूरत नहीं है।' 

श्रीलंका से भारत आए 13 मछुआरे

श्रीलंका से 13 भारतीय मछुआरों को आज भारत लाया गया

डॉ. राजीव मणि विधायि विभाग के सचिव के तौर पर हुए नियुक्त

केंद्र में कनून और न्याय मंत्रालय के कानूनी मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. राजीव मणि को विधायि विभाग के सचिव पद के लिए नियुक्त किया है। वह अगले दो वर्षों के लिए या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। 
 

ईडी के प्रभारी निदेशक कोअतिरिक्त सचिव के पद पर किया गया अपग्रेड

केंद्र ने प्रवर्तन निदेशालय के प्रभारी निदेशक राहुल नवीन समेत 11 अन्य नौकरशाहों को अतिरिक्त सचिव के पद पर अपग्रेड किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने यह निर्णय लिया है। 

राहुल गांधी की रैली को इजाजत देने पर किया जा रहा विचार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बतया कि राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर है। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी को इस रैली की अनुमति देने के लिए फिलहाल विचार चल रहा है। हम विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट ले रहे हैं। रिपोर्ट लेने के बाद ही हम निर्णय लेंगे।'

मुंबई में 1.25 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने पश्चिमी उपनगर अंधेरी से 1.25 करोड़ रुपये की कोकीन रखने के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने सोमवार को आरोपी को 125 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा। जांच से पता चला कि आरोपी मुंबई शहर और उपनगरों में कोकीन बेचता था।

13 से 27 जनवरी के बीच कोई चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं
राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को कहा कि गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह की रिहर्सल के कारण 13 से 27 जनवरी के बीच गार्ड ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा। गार्ड परिवर्तन समारोह एक सैन्य परंपरा है जो राष्ट्रपति के अंगरक्षकों (पीबीजी) के एक नए समूह को कार्यभार संभालने में सक्षम बनाने के लिए हर हफ्ते आयोजित की जाती है।

कर्नाटक के राज्यपाल कोरोना से संक्रमित
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने हल्के लक्षण के बाद अपनी कोरोना की जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह अपने आवास पर ही क्वारंटाइन हैं।

कार्ति चिदंबरम की बढ़ी मुश्किलें, पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के एक बयान को लेकर कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अधिक लोकप्रिय हैं। जिसके बाद पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं साक्षात्कार में उन्होंने ईवीएम को सही ठहराया। बता दें कांग्रेस लगातार ईवीएस के इस्तेमाल को लेकर आक्रामक हैं। इसी बीच, कार्ति चिदंबरम की टिप्पणी कांग्रेस को रास नहीं आई। 
 
विज्ञापन

करिपुर एयरपोर्ट से दो करोड़ रुपये का सोना जब्त

करिपुर एयरपोर्ट पर दो करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने तीन यात्रियों से सोना जब्त किया। पकड़े गए लोगों में बैंकॉक से आने वाले एक जापानी नागरिक शिकमा तोकेओ भी था। ताकेओ के बैग से सात सोने के बिस्कुट मिले हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें