गुजरात: अरावली की केमिकल फैक्टरी में आग
गुजरात के अरावली जिले की एक केमिकल फैक्टरी में आग लगने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, फैक्टरी में आग लगने से 60 से अधिक टैंकर जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
ओडिशा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार की मौत
ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में बुधवार को दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गई, जिससे दशहरा मनाने आए चार लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन अन्य घायल भी हो गए। यह घटना पश्चिमी ओडिशा जिले के राजपुर के पास बिजु एक्सप्रेसवे पर रात के 1:30 से 2:00 बजे के बीच घटी।
विजयदशमी के मौके पर रबनपोडी (रावण दहन) देखकर लौट रहे सात युवा दो मोटरसाइकिल से अपने घर वापस जा रहे थे। उनमें से एक मोटरसाइकिल हाईवे पर गलत दिशा में जा रहा था, जिस वजह से दोनों मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई।
इस हादसे में चार की मौत हो गई, तो वहीं अन्य तीन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।