फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: पांच करोड़ की सिगरेट, 15 करोड़ की कोकीन पर DRI का शिकंजा; मणिपुर के 208 किमी पूर्व में भूंकप के झटके

Fri, 29 Dec 2023 12:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिगरेट के डिब्बों को छिपाने के लिए उसे इमली से ढक दिया गया था। इन सिगरेट की कुल कीमत 5.77 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
News Updates - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने खुफिया जानकारी के आधार पर जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पर पहुंचे 40 फीट रेफ्रिजरेटेड कंटेनर में से 33,92,000 सिगरेट बरामद किया। जांच के दौरान पता चला कि सिगरेट के डिब्बों को बड़ी ही चालाकी से इमली के डिब्बों में डाला गया था। सिगरेट के डिब्बों को छिपाने के लिए उसे इमली से ढक दिया गया था। इन सिगरेट की कुल कीमत 5.77 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


 

डीआरआई ने कोकीन के साथ केन्याई महिला को पकड़ा

DRI - फोटो : Social Media
डीआरआई ने गुरुवार को नैरोबी से मुंबई आने वाली एक केन्याई महिला को पकड़ा है। उसके सामान की तलाशी लेने पर अधिकारियों ने 1490 ग्राम सफेद पाउडर बरामद किया, जिसकी कीमत बाजार में 14.90 करोड़ बताई जा रही है। इस सफेद पाउडर को कोकीन बताया जा रहा है। इन पाउडर को दो काले पॉलिथीन के पैकेट डालकर बोतल में भरकर लाया गया था।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मिजोरम सरकार का वार

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया, मिजोरम सरकार राज्य में अपराधों की सीबीआई जांच के लिए सहमति देती है। हमारी सरकार अपने नागरिकों के कल्याण के लिए भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
 

विवेक श्रीवास्तव बने अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के महानिदेशक

केंद्र ने विवेक श्रीवास्तव को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख या अगले आदेश आने तक 30 जून 2025 तक अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के महानिदेशक के तौर पर नियुक्त किया है। 

विशाखापत्तनम में आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने की आत्महत्या

विशाखापत्तनम में एक ही परिवार के चार सदस्यों की आत्महत्या से मौत हो गई, वहीं एक अन्य अस्पताल में मौत से लड़ रहा है। यह घटना अनाकापल्ले में घटी। मरने वालों की पहचान 40 वर्षीय शिव रामाकृष्णा, उसकी पत्नी माधवी और दो बेटी के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि आर्थिक तंगी को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामाकृष्णन एक सुनार था और वह गुंटूर जिले से अनाकापल्ले में कुछ ही साल पहले काम के सिलसिले में आया था। वह यहां अपने परिवार के साथ फ्लैट में रहता था। पुलिस के अनुसार सभी ने गुरुवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी, जिसमें से चार की मौत हो गई। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है। 

केरल में दो विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
 कांग्रेस (एस) के रामचंद्रन कडन्नपल्ली और केरल कांग्रेस (बी) के केबी गणेश कुमार ने शुक्रवार को केरल की माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शाम चार बजे राजभवन में आयोजित एक समारोह में नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनके कैबिनेट सहयोगियों और वाम गठबंधन सहयोगियों के नेता भी इस दौरान मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस नीत यूडीएफ ने गणेश कुमार को शामिल किए जाने के विरोध में समारोह का बहिष्कार किया, उनके अनुसार सौर पैनल मामले में उसके दिवंगत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के खिलाफ साजिश रची थी। इससे पहले राज्यपाल ने राज्य मंत्रिमंडल में दो नए मंत्रियों को शामिल करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

राघव चड्ढा को राज्यसभा में आप का अंतरिम नेता बनाने के प्रस्ताव को धनखड़ ने ठुकराया
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी का अंतरिम नेता नियुक्त करने का आम आदमी पार्टी (आप) का अनुरोध ठुकरा दिया है। संसद के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि, आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने कहा कि राज्यसभा के अधिकारियों ने चड्ढा को 'अंतरिम नेता' के रूप में नामित करने के लिए सभापति को भेजे गए पत्र में कुछ सुधार का सुझाव दिया है। सुझाव पर ध्यान दिया जाएगा। 

मशहूर मणिपुरी गायक अखू चिंगंगबम को किया किडनैप 
प्रसिद्ध मणिपुरी गायक और गीतकार अखू चिंगंगबम का शुक्रवार को इम्फाल पूर्वी जिले में उनके आवास से अज्ञात बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया। हालांकि, बाद में उन्हें उनके घर से लगभग 20 किमी दूर बिना किसी नुकसान के छोड़ दिया गया।

कलाकार के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि कुछ हथियारबंद लोग शुक्रवार सुबह खुरई इलाके में चिंगंगबम के आवास में घुस आए और उन्हें लगभग 20 किमी दूर एक स्थान पर ले गए। बाद में उन्होंने उसे इंफाल पश्चिम जिले में बिना किसी नुकसान के छोड़ दिया। पुलिस ने भी घटना की पुष्टि की है, लेकिन विस्तृत जानकारी नहीं दी। चिंगंगबाम के रिश्तेदार ने कहा, अपहरण का कारण पता नहीं चला है। अपहरणकर्ताओं ने कोई फिरौती नहीं मांगी और न ही कलाकार के परिवार ने अब तक पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

अरुणाचल सूचना आयोग ने अपील की ई-फाइलिंग का हाइब्रिड मोड लागू किया  
अरुणाचल प्रदेश सूचना आयोग (एपीआईसी) ने शुक्रवार को अपील और शिकायतों की सुनवाई और ई-फाइलिंग के हाइब्रिड मोड को सफलतापूर्वक लागू कर दिया है। एपीआईसी के रजिस्ट्रार टैरो मिज ने कहा कि अब से सुनवाई के हाइब्रिड मोड के विकल्प का लाभ उठाने के लिए लिंक दैनिक वाद सूची में प्रकाशित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अपील और शिकायतों की ई-फाइलिंग का प्रावधान एपीआईसी वेबसाइट apic.arunachal.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने इस बाबत सभी हितधारकों, सार्वजनिक सूचना अधिकारियों और वादियों से सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

केन्याई महिला मुंबई हवाई अड्डे पर 15 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ पकड़ी  
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक केन्याई महिला को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 15 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की गई। अधिकारी ने कहा कि कोकीन उसके सामान में हेयर कंडीशनर और बॉडी वॉश की बोतलों में छिपाई गई थी।

उन्होंने कहा, खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने मुंबई हवाई अड्डे पर जाल बिछाया और गुरुवार को नैरोबी से आने के बाद एक महिला यात्री को रोक लिया। जब उसके सामान की तलाशी ली गई तो दो पैकेट मिले जिनमें एक हेयर कंडीशनर बोतल और एक बॉडी वॉश बोतल के अंदर सफेद पाउडर जैसा पदार्थ था। जब उसकी जांच की गई तो वह कोकीन निकली। अधिकारी ने कहा कि बोतलों में कुल मिलाकर 14.9 करोड़ रुपये मूल्य की 1,490 ग्राम कोकीन थी।

विशेष अदालत ने चेक बाउंस मामले में मंत्री बंगारप्पा को दोषी ठहराया
 कर्नाटक के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री मधु बंगारप्पा को यहां की एक अदालत ने चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराया है। सांसदों, विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत ने उन्हें शिकायतकर्ता, राजेश एक्सपोर्ट्स को 6.96 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि देने और शेष 10,000 रुपये सरकार को देने का निर्देश दिया। राशि का भुगतान न करने पर मंत्री को छह माह का साधारण कारावास भुगतना होगा।

गोवा में 82 लाख की पास चोरी में पांच गिरफ्तार
गोवा पुलिस ने सनबर्न ईडीएम उत्सव के आयोजकों द्वारा नियुक्त पांच लोगों को 82 लाख रुपये के पास चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक (मापुसा) जिवबा दलवी ने बताया कि आयोजकों ने चोरी की शिकायत लेकर पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने बताया कि पांचों ने चुराए गए सामान को बेचने की कोशिश की थी।

ओडिशा के अस्पताल में गैस सिलेंडर विस्फोट में तीन घायल  
 ओडिशा के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को एयर कंडीशनर में रेफ्रिजरेंट गैस भरने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सिलेंडर में विस्फोट होने से कम से कम तीन लोग घायल हो गए। यह घटना आज शाम पंडारा स्थित हाईटेक अस्पताल में हुई। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि जब सिलेंडर फटा तो फर्श पर कोई मरीज या बाहरी व्यक्ति नहीं था।
विज्ञापन

 मणिपुर के 208 किमी पूर्व में 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें