फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: गोवा में हवाई अड्डे पर बम होने की अफवाह फैलाने के आरोप में हिरासत में दंपति; सूरत में मजदूरों की मौत

Wed, 15 Nov 2023 01:53 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेप्टिक टैंक को साफ करने के दौरान दो मजदूरों की तबीयत खराब हो गई। वहीं उन दोनों को संभाल रहे अन्य दो मजदूर भी बेहोश हो गए।
विज्ञापन
News Updates - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरत के पलसाना इलाके में एक रंगाई इकाई के सेप्टिक टैंक में प्रवेश के बाद दम घुटने से बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की शाम पलसाना-कटोदरा मार्ग के पास एक फैक्टरी में घटी। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेप्टिक टैंक को साफ करने के दौरान दो मजदूरों की तबीयत खराब हो गई। वहीं उन दोनों को संभाल रहे अन्य दो मजदूर भी बेहोश हो गए। चारों को टैंक से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वाले मजदूर बिहार के रहने वाले थे और फिलहाल उनकी पहचान की जा रही है।



बायकुला इलाके की एक इमारत में लगी आग
मुंबई में बायकुला इलाके की एक इमारत में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी पाकर 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पांच लोगों को सुरक्षित इमारत से बाहर निकाला गया। फिलहाल आग को बुझाने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन


गोवा बीच में कजकिस्तान के दो व्यक्ति को किया गया रेस्क्यू
गोवा में दिवाली सप्ताहांत के दौरान दस अलग-अलग घटनाओं में समुद्र में डूबने से बचाए गए 17 लोगों में दो कजाकिस्तान के लोग भी शामिल थे। उत्तरी गोवी में अरामबोल समुद्र तट के पास तेज बहाव में फंसने के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दो अन्य घटनाओं में एक दिल्ली और एक बंगलूरू के निवासी को भी डूबने से बचाया गया है। शुक्रवार से रविवार के बीच उत्तर प्रदेश की तीन महिलाओं को कैलंगुट समुद्र से बचाया गया। इसी तरह मंडरेम, अगोंडा, कैवेलोसिम, मोरजिम और सिंक्वेरिन बीच से भी रेस्क्यू कर लोगों को बचाया गया है। 

मार्क्सवादी नेता एन शंकरैया का निधन
स्वतंत्र सेनानी और मार्क्सवादी नेता एन शंकरैया का बुधवार को निधन हो गया। वह 102 वर्ष के थे और प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शंकरैया को देश के मार्कवादी आंदोलन के सबसे बड़े नेताओं में से एक माना जाता है। पीएमके नेता एम रामदास ने शंकरैया के निधन पर शोक जताया है।

धार्मिक सभी में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान
केरल सरकार ने पिछले महीने कोच्चि के पास कलामासेरी में एक धार्मिक सभा में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की अध्यक्षा में एक कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया। 

इसके साथ अस्पतालों में इलाज करा रहे घायलों को भी सहायता दी जाएगी। 29 अक्तूबर को एक धार्मिक सभा में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हुई थी, तो वहीं 50 लोग घायल हुए थे।  

पारंपरिक स्कार्फ का 'अपमान' करने के लिए अजमल के खिलाफ पुलिस शिकायत  
पारंपरिक वैष्णव दुपट्टा 'चेलेंग' का अपमान करने के आरोप में बुधवार को विपक्षी एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। उनके खिलाफ यह शिकायत असम सत्र महासभा ने दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि असम सत्र महासभा ने मंगलवार को मोरीगांव जिले के लाहौरीघाट में एक बैठक में अपने कंधे से 'चेलेंग' फेंकने के आरोप में धुबरी सांसद के खिलाफ मोरीगांव पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की।

गोवा: अफवाह फैलाने के आरोप में हिरासत में दंपति
गोवा के डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान 'बैग में बम' होने का जिक्र करने पर पुलिस ने एक दंपति को हिरासत में ले लिया, जिससे विमान में सवार होने में करीब 90 मिनट की देरी हुई। पुलिस उपाधीक्षक (वास्को) सलीम शेख ने बताया कि मध्य प्रदेश के अतुलकुमार केवट (29 वर्षीय) और कोलकाता निवासी तृतीया जाना (29 वर्षीय) को गोवा से बंगलुरु जा रहे इंडिगो के एक विमान में सुरक्षा जांच के दौरान बम होने की अफवाह फैलाने के बाद हिरासत में लिया गया।  

उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार रात 23 बजकर 42 मिनट पर हुई जब दंपति विमान में सवार होने के लिए सुरक्षा जांच का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'जब वे कतार में खड़े थे तो उन्होंने कहा कि बैग में बम है। सहयात्रियों ने तुरंत सुरक्षाकर्मियों को सूचित किया, जिन्होंने बाद में सभी सामानों की जांच की।' उन्होंने कहा कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

मुंबई: दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
मुंबई में एक महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और बाद में उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में  एक व्यक्ति (38 वर्षीय) को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने पिछले सप्ताह दक्षिण मुंबई के गामदेवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने ताड़देव इलाके के एक क्लब में बैडमिंटन सत्र के दौरान उससे दोस्ती की।

अधिकारी ने कहा, इस दौरान कुछ घरेलू मुद्दों के कारण वह अपने पति के साथ नहीं रह रही थी। आरोपी ने अपने निजी जीवन के बारे में गपशप करना शुरू कर दिया, इसलिए उसने उससे पूछताछ की। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने मुद्दे को हल करने के लिए उससे मिलने के लिए कहा और 20 अगस्त को मरीन ड्राइव इलाके के एक क्लब में बैठक के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसके पेय में नशीला पदार्थ मिला दिया।  इसके बाद वह उसके साथ कार से उसके घर गया, जहां उन्होंने शराब पी। महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह शराब के नशे में थी, तब उसने उसके दुष्कर्म किया।

कर्नाटक में येदियुरप्पा के बेटे ने संभाला भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार
कर्नाटक प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने बुधवार को औपचारिक रूप से यहां राज्य पार्टी कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया और अगले वर्ष होने वाले संसदीय चुनाव में राज्य की सभी लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, बसवराज बोम्मई और डीवी सदानंद गौडा तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। येदियुरप्पा के बेटे तथा विधायक विजयेंद्र (47) को दस नवंबर को इस पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वह पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए ईमानदारी से काम करेंगे।

कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी के घर की दीवार पर लगे बिजली चोर के पोस्टर 
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के घर की दीवार पर ‘बिजली चोर’ के पोस्टर लगे मिले। एक दिन पूर्व ही बंगलूरू इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी ने उनके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया था। कुमारस्वामी के घर की दीवार पर लगे पोस्टर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पोस्टरों के बारे में जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच कर उन्हें हटा दिया गया।

कांग्रेस की शिकायत पर आयोग ने शिवराज का प्रचार रोका
भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने कांग्रेस की शिकायत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चुनाव प्रचार को रोक दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भाजपा नेता ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। आयोग को कांग्रेस से शिकायत मिली कि समाचार पत्रों में प्रकाशित भाजपा उम्मीदवार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज (बुधवार) शाम 5.30 बजे प्रदेश के सभी भाइयों व बहनों से संवाद करेंगे। शिकायत के मुताबिक, भाजपा का चुनावी भाषण मौन अवधि का उल्लंघन होगा, क्योंकि भाषण के लिए कोई समय सीमा नहीं दी गई है, इसलिए इसे प्रचारित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

असम के मंत्री अतुल बोरा को जान से मारने की मिली धमकी 
असम के मंत्री अतुल बोरा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है और सीआईडी से मामले की जांच को कहा गया है। पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा कि एक फेसबुक पोस्ट पर मंत्री अतुल बोरा को मिली धमकी के संदर्भ में असम सीआईडी को आपराधिक मामला दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। 

महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार के मामले में अभिनेता के बयान दर्ज 
केरल पुलिस ने एक महिला पत्रकार द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप लगाने वाली शिकायत के संबंध में बुधवार को अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी से पूछताछ की। वह सुबह करीब 11.55 बजे नादक्कवु पुलिस थाने पहुंचे और लगभग तीन घंटे बाद वापस चले गए। नादक्कवु पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि अभिनेता की गिरफ्तारी दर्ज नहीं की गई थी, उन्हें दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी किया गया था। कहा कि गोपी के बयान की रिकॉर्डिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल उन्हें दोबारा पेश होने के लिए नहीं कहा गया है। 

मध्य पूर्व व यूरोप को पांच लाख टन बासमती चावल बेचेगा भारत 
भारत ने यूरोप व मध्य पूर्व देशों में नए सीजन के बासमती चावल के पांच लाख टन निर्यात के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत सालाना 40 लाख टन से अधिक बासमती चावल का ईरान, इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात व अमेरिका सहित अन्य देशों को निर्यात करता है। सरकार ने घरेलू कीमतें स्थिर रखने के लिए जून में गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर रोक लगा दी थी। अगस्त में इसके निर्यात के लिए 1,200 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य निर्धारित किया था। 

बजाज फाइनेंस के ई-कॉम व इंस्टा कर्ज वितरण पर पाबंदी 
आरबीआई ने बजाज फाइनेंस के ई-कॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के तहत कर्ज मंजूरी व वितरण पर पाबंदी लगा दी है। फैसला बुधवार से ही लागू भी हो गया है। आरबीआई ने कहा, डिजिटल कर्ज दिशानिर्देशों के मौजूदा प्रावधानों का पालन विशेष रूप से इन दो ऋण उत्पादों के तहत उधारकर्ताओं को मुख्य तथ्य विवरण जारी न करने व उनमें कमियों के कारण यह कार्रवाई की गई है। बजाज फाइनेंस की ओर से कमियों में सुधार के बाद प्रतिबंध की समीक्षा के बाद अगला फैसला लिया जाएगा। आरबीआई ने 10 अगस्त, 2022 को उधारकर्ताओं की सुरक्षा, धोखाधड़ी व गैरकानूनी गतिविधियों की बढ़ती संख्या पर नकेल कसने के लिए डिजिटल ऋण को विनियमित करने के लिए नियमों की एक सूची जारी की थी। इससे पहले जनवरी, 2021 में कार्य समूह बनाया था।

यूको बैंक: तकनीकी गड़बड़ी से प्रभावित हुई आईएमपीएस सेवा 
यूको बैंक की तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) कुछ तकनीकी गड़बड़ी की वजह से प्रभावित हुई है। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, 10-13 नवंबर की अवधि के दौरान पाया गया कि आईएमपीएस में तकनीकी समस्या के कारण अन्य बैंकों के ग्राहकों की ओर से भेजे पैसे हमारे खाताधारकों के खातों में ‘क्रेडिट’ दर्ज होने के बावजूद प्राप्त नहीं हुए। इस कारण एहतियातन आईएमपीएस चैनल ऑफलाइन कर दिया गया। आईएमपीएस सेवाओं को बहाल करने पर काम चल रहा है।  

ईएसआईसी से 18.8 लाख नए सदस्य जुड़े
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से सितंबर में 18.88 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। इसमें जुड़ने वाले 9.06 लाख या 47.98 फीसदी कर्मचारियों की उम्र 25 साल तक है। नए सदस्यों में महिलाओं की संख्या 3.51 लाख है। 61 ट्रांसजेंडर भी हैं। इस दौरान 22,544 नई कंपनियों ने पंजीकरण कराया है।

1,500 कर्मियों को निकालेगी अलस्टोम 
कर्ज घटाने व बहीखाते को मजबूत करने के लिए अलस्टोम 1,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। साथ ही, संपत्तियां भी बेचेगी। कंपनी के चेयरमैन हेनरी पौपार्ट लाफार्ज ने कहा, पहली छमाही में कुछ अस्थिरता के बावजूद मांग कायम है। अक्तूबर से अलस्टोम का प्रबंधन और उसके शेयर दबाव में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें