फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: कोई डोसा बना रहा.. कोई खेतों में कर रहा काम! मतदाताओं को लुभाने के लिए अजब तरीके अपना रहे प्रत्याशी

Wed, 15 Nov 2023 01:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी विधानसभाओं में चुनाव प्रचार के पारंपरिक तरीके अपना रहे हैं और पदयात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान ओवैसी भी अपने उम्मीदवारों के साथ खाने-पीने की दुकानों पर रुककर खाने का आनंद भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
डोसा बनाते राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीति के रंग भी अजब होते हैं, चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनेता क्या-क्या नहीं करते। ऐसे ही कुछ नजारे इन दिनों तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान देखने को मिल रहे हैं। दरअसल यहां नेता सड़क किनारे एक ठेले पर डोसा बनाने से लेकर बाल काटने की दुकान पर कैंची तक पकड़े नजर आ रहे हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर स्थानीय उम्मीदवार तक मतदाताओं को लुभाने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं, खासकर तब जब आसपास मीडिया हो। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने बनाया डोसा
तेलंगाना में अपने चुनाव प्रचार अभियान विजयभेरी के दौरान राहुल गांधी बीते महीने सड़क किनारे एक फूड स्टाल पर रुके और डोसा बनाने पर अपने हाथ आजमाए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने दुकानदारों से बात भी की थी। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी विधानसभाओं में चुनाव प्रचार के पारंपरिक तरीके अपना रहे हैं और पदयात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान ओवैसी भी अपने उम्मीदवारों के साथ खाने-पीने की दुकानों पर रुककर खाने का आनंद भी ले रहे हैं और वहां लोगों से बातचीत भी कर रहे हैं। 

महिलाओं के साथ डांस करती नजर आईं बीआरएस नेता
तेलंगाना सरकार के मंत्री और बीआरएस उम्मीदवार पुवादा अजय कुमार चुनाव प्रचार के दौरान खम्मम इलाके में एक दुकान में लोगों के बाल काटते नजर आए। चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं को फूड स्टाल पर चाय बनाते, बच्चों को खाना खिलाते भी देखा जा रहा है। तेलंगाना की मंत्री माला रेड्डी, जो कि मेदचल सीट से चुनाव लड़ रही हैं, वह महिलाओं के एक समूह से बात करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को उठाकर अपनी गोद में भी बिठा लिया। वहीं एक अन्य जगह पर वह तेलंगाना की पारंपरिक धुन पर डांस भी करते नजर आईं थी। 
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान खेत में काम करने पहुंच गए बीआरएस नेता
महबूबनगर सीट से बीआरएस उम्मीदवार श्रीनिवास गौड़ हाल ही में एक रैली को संबोधित कर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ महिलाएं एक खेत में काम कर रही हैं तो बीआरएस नेता ने भी तुरंत अपना काफिला रुकवाया और महिलाओं के पास खेत में जाकर महिलाओं की मदद करने लगे। इस दौरान बीआरएस नेता ने महिलाओं से पार्टी  को वोट देने की भी अपील की। तेलंगाना में चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों के परिजन भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को चुनाव नतीजों की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें