मुंबई के कांडीवली इलाके की एक 23 मंजीला इमारत में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
मुंबई के बएमसी स्कूल में लगी आग
मुंबई के कालाचौकी इलाके के बीएमसी स्कूल में भीषण आ लग गई। जब आग लगी, तब स्कूल बंद था। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं दी गई है।
फिर अनशन पर बैठेंगे मनोज जरांगे
मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे फिर एक बार अनिश्चितकाल के लिए अनशन पर बैठने वाले हैं। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह 26 जनवरी को आरक्षण को लेकर आजाद मैदान या शिवाजी पार्क ग्राउंड में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे।
मीडिया से बात करते हुए जरांगे ने कहा, मराठा समुदाय के सदस्य 20 जनवरी को अंतरवाली सारती गांव (जालना जिले में) से मुंबई के लिए निकलेंगे। इस दौरान कुछ पैदल यात्रा करेंगे और अन्य वाहनों का जाएंगे। हमारा लक्ष्य 26 जनवरी तक मुंबई पहुंचना है। मैं 20 जनवरी से अंतरवाली सारती गांव से चलना शुरू करुंगा।
उन्होंने आगे बताया कि आंदोलनकारी 20 जनवरी को अंतरवाली सारती गांव से सुबह नौ बजे निकलेंगे। वे दोपहर तक चलेंगे, जिसके बाद वे वाहन से आगे तक जाएंगे।
एर्नाकुलम में एनसीबी ने किया तस्करों का पर्दाफाश
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एर्राकुलन जिले में एक खतरनाक हेलुसीनोजेनिक रासायनिक दवा एलएसडी की बड़ी मात्रा में आपूर्ति करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में उन्होंने सात ड्रग तस्करों को गिरफ्तार भी किया है।
अधिकारियों के अनुसार, एनसीबी कोच्चि जर्मनी से आए एक पार्सल को पकड़ा, जिसमें एलएसडी के 10 ब्लॉट (0.24 ग्राम) थे। इस मामले में अलुवा के पास चेंगामनाड के निवासी 24 वर्षीय सरथ परक्कल जयंद को गिरफ्तार किया गया है।
एर्राकुलम के छह विभिन्न इलाकों में तलाशी के दौरान एलएसडी के 326 ब्लॉट और 8.26 ग्राम हशीश जब्त किया गया है। एनसीबी ने बताया कि ड्रग तस्कर जयंद, अबिन बाबू, शारुन शाजी, अंबाडी केपी, अक्षय सीआर, आनंदकृष्ण तेबी, और एंटनी संजय केजी को न्यायित हिरासत में भेजा गया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में तोड़फोड़ करने को लेकर एक फोन कॉल के बाद परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम को फोन कॉल के जरिए रविवार को मातोश्री के पास तोड़फोड़ करने की धमकी दी गई थी।
फोन करने वाले ने बताया कि उसने चार से पांच लोगों को बात करते हुए सुना कि वे ठाकरे के आवास के पास तोड़फोड़ करने वाले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह मुंबई-गुजरात ट्रेन में सफर करने के दौरान यह सुना था। इस फोन कॉल के बाद पुलिस ने ठाकरे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी। हालांकि, जिस नंबर से फोन किया गया था उसके बाद से ही वह नंबर बंद है।
पीएम मोदी से मिली पूर्व राष्ट्रपति
शर्मिष्ठा मुखर्जी और पीएम मोदी
- फोटो : ANI
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं। उन्होंने पीएम को अपनी किताब प्रणब: माई फादर भेंट की।