फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: फरक्का बैराज से जुड़े अफवाहों का भारत ने किया खंडन, 27 अगस्त को डॉक्टरों के लिए गठित NTF की पहली बैठक

Mon, 26 Aug 2024 06:56 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल में घर में चोरी के बाद एक युवक ने 70 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। ओडिशा में दो समूहों की लड़ाई के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरक्का बैराज के बारे में मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमने फरक्का बैराज के गेट खोलने के बारे में मीडिया रिपोर्ट देखी है, जिससे नदी के नीचे की ओर 11 लाख क्यूसेक से अधिक पानी अपने प्राकृतिक मार्ग से गंगा/पद्मा नदी में प्रवाहित हो सकेगा। यह एक सामान्य मौसमी घटनाक्रम है, जो गंगा नदी बेसिन के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा से बढ़े हुए जल प्रवाह के कारण होता है। उन्होंने आगे कहा कि यह समझना होगा कि फरक्का केवल एक बैराज है, कोई बांध नहीं। जब भी पानी का स्तर तालाब के स्तर तक पहुंच जाता है, तो जो भी पानी आता है, वह निकल जाता है। यह केवल 40,000 क्यूसेक पानी को फरक्का नहर में मोड़ने के लिए एक संरचना है, जिसे मुख्य गंगा/पद्मा नदी पर गेटों की एक प्रणाली का उपयोग करके सावधानीपूर्वक किया जाता है, जबकि शेष पानी मुख्य नदी में बहकर बांग्लादेश चला जाता है। प्रोटोकॉल के अनुसार, डेटा नियमित और समय पर बांग्लादेश में संबंधित संयुक्त नदी आयोग के अधिकारियों के साथ साझा किया जाता है। इस बार भी ऐसा ही किया गया है। हमने गलतफहमियां पैदा करने के लिए फर्जी वीडियो, अफवाहें और डर फैलाने वाली बातें देखी हैं। इसका तथ्यों के साथ दृढ़ता से प्रतिकार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Odisha: दो समूहों की झड़प में एक व्यक्ति की मौत
ओडिशा के खोर्दा जिले में दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकुंद प्रसाद गांव में झड़प के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

मुंबई: TISS का छात्र मुंबई के फ्लैट में मृत पाया गया
मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) का एक छात्र अपने अपार्टमेंट में मृत पाया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र अनुराग जायसवाल लखनऊ का रहने वाला था। 

पुलिस के मुताबिक पिछले रात वह अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में गया था और देर राथ घर लौटा। सुबह जब वह नहीं उठा तो उसे पास के ही एक स्थानीय अस्पातल में ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घरवालों के आने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। 

टाटा संस : सितंबर 2025 तक होना होगा लिस्ट, निगाहें आरबीआई पर
आरबीआई के स्केल बेस्ड रेगुलेशन (एसबीआर) नियमों के आधार पर टाटा संस को अगले साल सितंबर तक शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना पड़ेगा। आरबीआई ने सितंबर, 2022 में इस दिशानिर्देश को जारी किया था। इसके बाद तीन साल के अंदर अपर लेयर की एनबीएफसी को सूचीबद्ध होना है। हालांकि, टाटा संस ने इस लिस्टिंग से छूट के लिए आरबीआई के पास अपील की थी, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
 

वित्त मंत्री से बीमा प्रीमियम पर जीएसटी वापस लेने की मांग
तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आगामी जीएसटी परिषद की बैठक के दौरान स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी वापस लेने का आग्रह किया है। उन्होंने 24 अगस्त को लिखे पत्र में जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक में इस पर तत्काल समीक्षा करने को भी कहा। 
 

सोमालिया, तंजानिया और सूडान से चीते मंगाने की तैयारी
भारत अब सोमालिया, तंजानिया, सूडान और भूमध्य रेखा के करीब या उत्तरी गोलार्ध के अन्य देशों से चीते मंगवाने पर विचार कर रहा है। दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया जैसे दक्षिणी गोलार्ध के देशों से लाए गए चीतों में देखी गई जैविक जटिलताओं से बचने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, उत्तरी और दक्षिणी गोलार्धों के बीच सर्केडियन लय यानी जैविक गतिविधियों में अंतर के कारण पिछले साल भारत में गर्मी और मानसून के दौरान चीतों ने मोटी चमड़ी विकसित कर ली थी। 

11 लोगों को डूबने से बचाया: भारतीय तटरक्षक बल 
भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि रात में एक समन्वित समुद्री-वायु खोज और बचाव (एसएआर) अभियान चलाया गया। इससे 11 लोगों की जान बचाई गई। दरअसल, एमवी आईटीटी प्यूमा, जब कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए जा रहा था, तब कथित तौर पर सागर द्वीप के दक्षिण में 90 समुद्री मील (एनएम) की दूरी पर डूब गया। ऐसे में भारतीय तटरक्षक जहाजों सारंग और अमोघ ने सीजी डोर्नियर विमान के साथ खराब समुद्री परिस्थितियों में बचाव अभियान चलाया गया। 

Assam: जून, जुलाई में जेई, मलेरिया से 32 लोगों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि इस साल जून और जुलाई में असम में जापानी इंसेफेलाइटिस, मलेरिया और डेंगू के करीब 1,100 मामले सामने आए हैं और इनमें से 32 मरीजों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जून और जुलाई में राज्य भर में कुल 424 जापानी इंसेफेलाइटिस के मामले सामने आए। इनमें से 48 मामले जून में और 376 जुलाई में सामने आए। जून में एक और जुलाई में 28 लोगों की मौत हुई।

मलेरिया के जून में 166 और जुलाई में 187 मामले सामने आए थे। रिकॉर्ड के अनुसार, जून में बीमारी के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। जून में राज्य भर में 80 लोगों को डेंगू हुआ, जबकि जुलाई में 214 लोगों को इस बीमारी से जूझना पड़ा। डेंगू से किसी के मरने की खबर नहीं है।

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठा रहा है। 

झारखंड मं तीन नक्सली गिरफ्तार

 प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) से अलग हुए गुट प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन सदस्यों को झारखंड के पलामू जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से राइफल, पिस्तौल, छह कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। पलामू की पुलिस अधीक्षक रीश्मा रमेशन ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि तीनों नक्सलियों को रविवार शाम को सरबरवा पुलिस थाना क्षेत्र के चेतमा गांव के नजदीक उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे रंगदारी वसूलने के लिए तुम्बागढ़ जा रहे थे। तीनों आरोपियों की पहचान विजय पासवान, अशोक कुमार यादव और और अखिलेश कुमार के तौर पर की गई है।

कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जा रहे मलवाहक जहाज से चालक दल के सदस्यों को बचाया गया

भारतीय तटरक्षक बल ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जा रहे मलवाहक जहाज एमवी आईटीटी पुमा से चालक दल के 11 सदस्यों को रविवार रात को सफलतापूर्वक बचाया। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण जहाज सागर द्वीप पर दक्षिण में समुक्षी क्षेत्र में डूब गया। एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल के तीन सदस्य अब भी लापता हैं।

असम से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट करते हुए भाजपा असम से राज्यसभा के उम्मीदवार मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, उनकी उम्मीदवारी को मिले स्पष्ट समर्थन के लिए हमारे विधायकों और मूल्यवान एनडीए सहयोगियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं। मुझे विश्वास है कि दोनों वरिष्ठ नेता उच्च सदन में नए जोश के साथ चाय जनजाति समुदाय और बराक घाटी की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 

डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स की पहली बैठक कल

सूत्रों के मुताबिक, सर्वोच्च न्यायालय की तरफ से चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा, संरक्षा और कार्य स्थितियों के लिए सिफारिशें करने के लिए गठित राष्ट्रीय टास्क फोर्स की कल पहली बैठक होगी।

NCP और BJP उम्मीदवार राज्यसभा में निर्विरोध निर्वाचित

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नितिन पाटिल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धैर्यशील पाटिल राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। राज्यसभा की ये दोनों सीटें पीयूष गोयल और उदयनराजे भोसले के लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद खाली हुई थीं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में उदयनराजे भोसले सतारा सीट से जीते, जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। राकांपा और भाजपा राज्य और केंद्र में सत्तारूढ़ महायुति का हिस्सा हैं।

उपराष्ट्रपति से मिले गोपीचंद थोटाकुरा

भारत के पहले नागरिक अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद थोटाकुरा ने सोमवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, गोपीचंद ने अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए काम करने वाली कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड-25 मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा की।  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कार्यालय ने उनकी बातचीत का एक छोटा वीडियो भी साझा किया है।
 
 

हैदराबाद में पुलिस थाने ले जाते समय संदिग्ध चोर की मौत

हैदराबाद में चोरी के आरोप में पुलिस की तरफ से पकड़े गए 45 वर्षीय एक व्यक्ति की सोमवार को ऑटोरिक्शा में पुलिस थाने ले जाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर एक कंटेनर ट्रक से लोहा चुराने की कोशिश की और लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। ऑटोरिक्शा में पुलिस थाने ले जाते समय व्यक्ति ने सीने में दर्द की शिकायत की। पुलिस ने बताया कि उसे हार्ट अटैक हुआ और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फरक्का बैराज से जुड़े अफवाहों का भारत ने किया खंडन

केरल के कायमकुलम जिले में 70 साल की बुजुर्ग से बलात्कार
केरल के कायमकुलम जिले में 70 साल की बुजुर्ग से बलात्कार की घटना सामने आई है। 29 साल के एक आरोपी ने पहले तो घर में घुसकर चोरी की इस दौरान बुजुर्ग की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जब आरोपी धनेश चोरी के सात पाउंड सोने के गहने को बेचने की कोशिश कर कहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें