फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: तमिलनाडु के राज्यपाल ने अन्नामलाई पर मुकदमे के दावे का खंडन किया; TMC के स्टार प्रचारक बने कुणाल घोष

Mon, 13 May 2024 05:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

News Updates: तमिलनाडु के राज्यपाल ने राज्य भाजपा प्रमुख अन्नामलाई पर मुकदमा चलाने की सहमति देने के दावे का खंडन किया है। उधर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने कुणाल घोष को पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया है। पढ़ें न्यूज अपडेट्स
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा एक आपराधिक मामले में राज्य भाजपा प्रमुख अन्नामलाई के खिलाफ मुकदमा चलाने की सहमति देने का खंडन किया गया है। लिखित बयान में कहा गया है कि राजभवन द्वारा ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया। आगे बताया गया है कि राजभवन को अन्नामलाई के खिलाफ आपराधिक मामले की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन

टीएमसी ने कुणाल घोष को बनाया स्टार प्रचारक

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के महासचिव पद से हटाए जाने के कुछ दिनों बाद कुणाल घोष लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए स्टार प्रचारक के रूप में वापस आ गए हैं। पार्टी द्वारा सोमवार को स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी गई। इस सूची में कुणाल घोष का नाम भी शामिल है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में कुणाल घोष ने कोलकाता उत्तर से भाजपा प्रत्याशी तापस रॉय के साथ मंच साझा किया था। इसके बाद टीएमसी ने घोष को पार्टी के प्रदेश महासचिव और स्टार प्रचारक के पद से हटा दिया था। 

पद्मश्री विजेता बिरुबाला राभा का निधन

प्रसिद्ध कार्यकर्ता और पद्मश्री विजेता बिरुबाला राभा का गुवाहाटी के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनका लंबे समय से ही कैंसर का इलाज चल रहा था। असम के मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, पद्म श्री श्रीमती बिरुबाला राभा के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "पद्म श्री विजेता बीरूबाला राभा बाइदेव ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनके काम से प्रेरित होकर, हम चुनौतियों के बावजूद लगातार समुदाय की सेवा करने के लिए प्रेरित रहेंगे।"

केरल के तट पर नाव और जहाज की टक्कर में दो की मौत

केरल तट के पास सोमवार को मछली पकड़ने वाली नाव और एक जहाज की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना त्रिशूर जिले में मनक्काकादावु तटीय क्षेत्र में हुई। नाव में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से चार को जहाज पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। 

मुंबई एयरपोर्ट से 22.14 किलो अवैध सोना जब्त

महाराष्ट्र के मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने कई यात्रियों के पास से 22.14 किलो सोना जब्त किया। इसकी कीमत 13.56 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यात्री इन सोने को अवध रूप से लेकर आए थे। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार और रविवार को बीच एयरपोर्ट पर की गई कर्रवाई के दौरान सोने की तस्करी के 20 मामलों में 11 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि सोने को शरीर के अंदर, अंत:वस्त्रों और कार्डबोर्ड शीट में छिपाकर लाई गई थी। 

तमिलनाडु के सांसद एम सेल्वाराज का निधन

तमिलनाडु के सांसद एम सेल्वाराज का चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। दरअसल, उनका किडनी से संबंधित बीमारियों का इलाज चल रहा था। 67 वर्षीय नागापट्टिनम के सांसद का इससे पहले किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। सेल्वाराज चार बार सांसद रह चुके हैं। साल 1989, 1996, 1998 और 2019 में वह लोकसभा के लिए चुने गए। सेल्वाराज के निधन पर सीपीआईने शोक जताते हुए उन्हें उदाहरण पेश करने वाले नेता के तौर पर संबोधित किया। पार्टी ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार तिरुवरूर जिले के सीतामल्ली गांव में किया जाएगा। बता दें कि सीपीआई ने इस बार नागपट्टिनम निर्वाचन क्षेत्र से वी सेल्वराज को मैदान में उतारा था।
 

विज्ञापन

गुजरात में समुद्र में डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गुजरात में एक ही परिवार के चार लोगों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग रविवार के दिन डांडी बीच पर पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान वे सभी लहरों की चपेट में आ गए। अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवार के तीन लोगों को बचा लिया गया लेकिन चार लोगों की मौत हो गई। सभी के शव सोमवार को बरामद किए गए। घटना में सुशीला राजपूत, उनके बेटे दक्ष और युवराज के अलावा उनकी बहन दुर्गा की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें