महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए), 500, 505 (3), 506 (2) और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की है
स्कूल में कुछ बच्चे करते थे परेशान, 13 वर्षीय लड़के ने कर ली आत्महत्या
ठाणे के भिवंडी में एक 13 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या कर ली। लड़के के माता-पिता ने दावा किया कि उसे स्कूल में परेशान किया जा रहा था। यह घटना बुधवार की शाम को माधवनगर इलाके में घटी। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी।
छठी कक्षा का छात्र स्थानीय मदरसा स्कूल में पढ़ता था। उसने अपने माता-पिता से शिकायत की थी कि कुछ लड़के उसे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने लड़के के शव को कमरे में लटका पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़के के मौत के असली कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है