तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के ऊटी के पास लवडेल में बुधवार को एक घर के निर्माण में लगे छह श्रमिकों की इमारत का एक हिस्सा गिरने से मौत हो गई। भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। अभी तक दो लोगों को बचाया जा चुका है।
गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को ऊटी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, एक मजदूर मलबे में दबा हुआ है। बचाव कार्य जारी है।
दुष्कर्म पीड़िता ने सीएम से की मुलाकात, जान को खतरा बताया
शादी के बहाने एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली महिला ने मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की और शिकायत की कि उसे एफआईआर वापस लेने के लिए धमकी दी जा रही है। उनके साथ मौजूद एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने महिला को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को बुधवार रात तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा।