फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: गृह मंत्रालय ने DANICS कैडर अधिकारी को निलंबित किया; मुंबई एयरपोर्ट पर MDMA ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2024 06:24 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
19 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

शाहपुर के कलमगांव में एक केमिकल गोदाम में भीषण आग लग गई। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन

पालघर के रहने वाले शख्स बना जालसाजी का शिकार, गंवाए 15.8 लाख रुपये

महाराष्ट्र के पालघर में रहने वाले एक शख्स को ऑनलाइन गेमिंग एप चलाना भारी पड़ गया। व्यक्ति ने गेम एप पर साइबर जालसाजों के हाथों कथित तौर पर 15.8 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है। 

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पिछले साल दिसंबर में उससे संपर्क किया और उसे ऑनलाइन गेम खेलने का लालच देकर आश्वासन दिया कि पैसा लौटाया जाएगा।शिकायतकर्ता ने 15.8 लाख रुपये के साथ गेम खेला, लेकिन कोई रिटर्न नहीं मिला और आरोपी से संपर्क नहीं कर सका। अधिकारी ने बताया कि उसे जल्द ही एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है और उसने पुलिस से संपर्क किया।

कलकत्ता हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के गाउन पहनने पर छूट

दिन-ब-दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। कोलकाता में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगन्नम के निर्देश पर वकीलों द्वारा अधिवक्ताओं के गाउन पहनने से छूट दे दी है।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि कोलकाता और इसके आसपास के जिलों में कम से कम अगले पांच दिनों तक गर्म मौसम बना रहेगा। उच्च न्यायालय की एक अधिसूचना में कहा गया है कि लू के साथ चल रहे खराब मौसम पर विचार करने के बाद, मुख्य न्यायाधीश ने वकीलों को राहत देने के लिए गर्मी की छुट्टी समाप्त होने तक अधिवक्ताओं के गाउन पहनने पर छूट का निर्देश दिया है।

अधिसूचना में कहा गया है, 'मौसम को ध्यान में रखते हुए 10 जून को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अदालत के फिर से खुलने तक वकीलों के गाउन पहनने पर छूट दी गई है।'

कलकत्ता उच्च न्यायालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश 19 मई से शुरू होगा। उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले वकील उदय शंकर चटर्जी ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने पिछले साल भी गर्मी के व्यस्त सप्ताहों के दौरान इस तरह की छूट दी थी।

आंध्र प्रदेश में YSRCP उम्मीदवार के वाहन से टकराकर बच्चे की मौत

आंध्र प्रदेश के राजम में वाईएसआरसीपी विधानसभा उम्मीदवार के वाहन से टकराकर एक नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की रात आठ बजे घटी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार वाहन में मौजूद नहीं थे। यह हादसा चुनाव प्रचर के बाद हुआ। बच्चा अचानक से वाहन के सामने आ गया था। पुलिस ने फिलहाल वाहन के चालक एम सुधीर को गिरफ्तार कर लिया है। 

भुवनेश्वर में 14 वर्षीय सफेद शेरनी स्नेहा की मौत

ओडिशा के भुवनेश्वर में एक 14 वर्षीय सफेद शेरनी स्नेहा की नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में मौत हो गई। गुरुवार को शेरनी की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे दवाई दिया गया। उसे सलाइन और दवाइयां दी गई, लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। एक मार्च 2010 में रॉयल बंगाल टाइगर निशान और शेरनी कुसुम से स्नेहा का जन्म हुआ था। शेरनी स्नेहा के तीन बच्चे हैं। इससे पहले अक्तूबर 2022 में एक 11 वर्षीय सफेद शेरनी बिजया की मौत लीवर में कैंसर के कारण हुई थी। 2019 में सफेद शेर सुभांशु की भी मौत लीवर में दिक्कत के कारण हो गई थी। 

दिव्यांग बेटे की हत्या के लिए ओडिशा के दंपति को आजीवन कारावास  
ओडिशा के बालासोर जिले की एक स्थानीय अदालत ने अपने दिव्यांग नाबालिग बच्चे की हत्या के लिए उसके माता-पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बालासोर शहर के चांदमारिपाडिया के रहने वाले गणेश जेना और उनकी दूसरी पत्नी प्रतिमा जेना को आजीवन कारावास और पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया। सरकारी वकील प्रणब कुमार पांडा ने कहा कि जुर्माना नहीं देने पर छह महीने की अतिरिक्त जेल होगी। यहा घटना अगस्त 2022 की है, जब बच्चे की शारीरिक चुनौतियों के कारण उसके पिता और सौतेली माँ ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पांडा ने कहा बच्चे के शव को शहर के बाहरी इलाके में नुनियाजोडी पुल के नीचे फेंक दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की दादी ने सहदेवखूंटा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी। अदालत ने 15 गवाहों और 16 गवाहों की जांच के बाद पति-पत्नी को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया।

कर्नाटक में भाजपा नेता के बेटे समेत चार लोगों की हत्या
कर्नाटक के गडग जिला मुख्यालय में शुक्रवार तड़के एक ही परिवार के चार लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मृतकों में भाजपा नेता का बेटा भी है। पुलिस ने बताया कि घटना गडग शहर के दशहरा ओनी में सुबह करीब 2.30 बजे घटी।

मरने वालों में कार्तिक प्रकाश बकाले (27), परशुराम हादिमानी (55), लक्ष्मी हादिमानी (45) और आकांक्षा हादिमानी (16) शामिल हैं। कार्तिक भाजपा नेता प्रकाश हादिमानी का बेटा है। कार्तिक की मां सुनंदा गडग-बेटागेरी सिटी नगर परिषद की उपाध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि कार्तिक की शादी 17 अप्रैल को तय हुई थी और हादिमानी का परिवार इस कार्यक्रम में शामिल होने आया था। गडग के पुलिस अधीक्षक बाबासाहेब नेमागौडा़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हम जल्द ही दोषियों को पकड़ लेंगे। संभवत: अपराधी इमारत की खुली छत से अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। राज्य के कानून मंत्री एचके पाटिल ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

झारखंड : एनटीपीसी पावर प्लांट के भेल यार्ड में लगी आग
झारखंड के चतरा जिले में एनटीपीसी के उत्तरी करणपुरा सुपर थर्मल पावर प्लांट के भेल सामग्री यार्ड में शुक्रवार दोपहर लगभग 1.20 बजे भीषण आग लग गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तरी करणपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (एनकेएसटीपीपी) की यूनिट 3 के पीछे स्थित भेल मैटेरियल यार्ड में आग लग गई। अभी तक हमने लगभग 90 प्रतिशत आग बुझा दी है। उन्होंने कहा कि कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है, आग लगने के मूल कारण की जांच की जा रही है। आग बुझाने के लिए सीआईएसएफ अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन दल तुरंत मौके पर पहुंचे। आसपास के उद्योगों और जिला प्रशासन की टीमों को भी आग बुझाने के लिए लगाया गया है। यह 660X3 मेगावाट का कोयला आधारित बिजली संयंत्र है। एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी है।

नीरज कुमार बने एनसीबी के नए सतर्कता अधिकारी
 नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 2005 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी, उप महानिदेशक (विशेष विंग) नीरज कुमार गुप्ता को नया मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) नियुक्त किया। ज्ञानेश्वर सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद शुक्रवार को उन्हें नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार गुप्ता को तीन महीने के लिए अंशकालिक सीवीओ के रूप में नियुक्त किया गया है।

ज्ञानेश्वर सिंह आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने 2021 के ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की भूमिका की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसईटी) का नेतृत्व किया था। 1999 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सिंह एनसीबी मुख्यालय में डीडीजी (संचालन, प्रवर्तन और परिचालन नियंत्रण) के रूप में कार्यरत थे और पिछले तीन वर्षों से वह सीवीओ के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सीवीओ की होती है बड़ी जिम्मेदारी
सीवीओ, संगठन पद के भीतर एनसीबी के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ की गई शिकायतों की जांच करने के लिए सशक्त है, जो अन्य सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी मामलों को संभालने के अलावा हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील ड्रग तस्करी मामलों की जांच करता है। सीवीओ द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी), कैडर नियंत्रण अधिकारियों और अन्य को आगे की कार्रवाई के लिए भेजी जाती है।

ओडिशा : दिव्यांग बेटे की हत्या के लिए दंपती को आजीवन कारावास
ओडिशा के बालासोर जिले की स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को अपने दिव्यांग नाबालिग बच्चे की हत्या के लिए एक दंपती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बिस्वजीत दास ने बालासोर शहर के निवासी गणेश जेना और उनकी दूसरी पत्नी प्रतिमा जेना को आजीवन कारावास और प्रत्येक को 5,000 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया। जुर्माना नहीं देने पर छह महीने की अतिरिक्त जेल होगी।

घटना अगस्त 2022 की है, जब बच्चे की शारीरिक चुनौतियों के कारण उसके पिता और सौतेली मां ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पांडा ने कहा, उसके शव को शहर के बाहरी इलाके में नुनियाजोडी पुल के नीचे फेंक दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की दादी ने सहदेवखूंटा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसरो प्रमुख ने बंगलूरू में किया दिगंतारा के मुख्यालय का उद्घाटन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शुक्रवार को अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्ट-अप दिगंतारा के वैश्विक मुख्यालय का बंगलूरू में उद्घाटन किया। दिंगतरा पहला अंतरिक्ष निगरानी सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

बंगलूरू के हेब्बल में 25,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले मुख्यालय में एक सैटेलाइट असेंबली, एकीकरण और परीक्षण (एआईटी) सुविधा और व्यापक अंतरिक्ष डोमेन जागरूकता प्रदान करने के लिए एक कमांड और नियंत्रण केंद्र शामिल है। यह सुविधा अंतरिक्ष यातायात की निगरानी और प्रबंधन, दुनिया भर में उपग्रह संचालन की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में सहायक होगी।

गृह मंत्रालय ने 'अनियमितताओं' के आरोपी नौकरशाह को निलंबित किया, दिल्ली विधानसभा में सचिव है DANICS कैडर का अधिकारी

गृह मंत्रालय ने 'अनियमितताओं' के आरोपी नौकरशाह को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारी दिल्ली विधानसभा में सचिव पद पर था। प्रशासनिक सेवाओं के DANICS कैडर के अधिकारी राज कुमार पर अपने कार्यकाल के दौरान रानी झांसी फ्लाईओवर से संबंधित कामकाज में अनियमितता बरतने के आरोप हैं। 16 अप्रैल को जारी गृह मंत्रालय (एमएचए) के आदेश के अनुसार, कुमार के खिलाफ 'अनुशासनात्मक कार्यवाही' पर विचार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (एनसीसीएसए) ने दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के एक पैनल की सिफारिशों के बाद पिछले साल सितंबर में, कुमार को निलंबित करने की सिफारिश की थी।

मुंबई हवाई अड्डे पर 4.62 करोड़ रुपये की एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार

सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कथित तौर पर 4.62 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। 2.314 किलोग्राम एमडीएमए दवा के साथ दो लोगों की गिरफ्तारी के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि एपीएससी आयुक्तालय, मुंबई सीमा शुल्क क्षेत्र III के अधिकारियों ने कार्रवाई की। दवा रंगीन गोलियों के रूप में बरामद हुई है। गिरफ्तार लोगों में एक भारतीय और एक विदेशी नागरिक शामिल है।

पश्चिम बंगाल में सीएए  एनआरसी व यूसीसी लागू नहीं होने देंगे : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह वह राज्य में सीएए, एनआरसी या समान नागरिक संहिता लागू नहीं होने देंगी। मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा, मैं उन सभी प्रवासी श्रमिकों से अनुरोध करना चाहूंगी, जो ईद मनाने के लिए यहां आए हैं। कृपया बिना मतदान किए वापस न जाएं। क्योंकि अगर आप आने वाले दिनों में मतदान नहीं करेंगे तो वे (भाजपा) आपका आधार कार्ड और आपकी नागरिकता छीन लेंगे। मैंने एनआरसी को यहां लागू नहीं होने दिया। इसे असम में लागू किया गया और बहुत सारे लोग मारे गए। अब वे यूसीसी के बारे में भी बात कर रहे हैं। अगर वे यूसीसी लाते हैं तो आप सभी अपनी पहचान खो देंगे।

राष्ट्र निर्माण की राजनीति कर रही भाजपा : राजनाथ

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि पुराने ढर्रे पर चल रही कांग्रेस अब अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की। लेकिन भाजपा जाति, पंथ और धर्म पर राजनीति नहीं करती है। उसकी राजनीति राष्ट्र निर्माण की है, न कि सत्ता पाने की। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब इस बात के संकेत मिल चुके हैं कि देश में जल्द ही राम राज्य की स्थापना होगी।

सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था
उन्होंने खम्मम में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक रोड में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, इस बार अगर भाजपा केंद्र में फिर से सत्ता में आई तो वह देश में समान नागरिक संहिता लागू करेगी। राजनाथ ने कहा, कि अटल बिहारी वाजपेयी या नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगाा। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी के पीएम बनने के सात साल के भीतर भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना।

कर्नाटक में भाजपा नेता के बेटे समेत चार लोगों की हत्या

कर्नाटक के गडग जिला मुख्यालय में शुक्रवार तड़के एक ही परिवार के चार लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मृतकों में भाजपा नेता का बेटा भी है। पुलिस ने बताया कि घटना गडग शहर के दशहरा ओनी में घटी। मरने वालों में कार्तिक प्रकाश बकाले, परशुराम हादिमानी, लक्ष्मी हादिमानी और आकांक्षा हादिमानी शामिल हैं। कार्तिक भाजपा नेता प्रकाश हादिमानी का बेटा है। कार्तिक की मां सुनंदा गडग-बेटागेरी सिटी नगर परिषद की उपाध्यक्ष हैं। गडग के पुलिस अधीक्षक बाबासाहेब नेमागौडा़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हम जल्द ही दोषियों को पकड़ लेंगे। संभवत: अपराधी इमारत की खुली छत से अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया।  राज्य के कानून मंत्री एचके पाटिल ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन

कर्नाटक : भाजपा के वरिष्ठ नेता मलिकय्या गुत्तेदार कांग्रेस में शामिल

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मलिकय्या गुत्तेदार शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कलबुर्गी जिले के अफजलपुर से छह बार के विधायक गुत्तेदार 2023 में कांग्रेस के एमवाई पाटिल ने चुनाव हार गए थे। इस दौरान उनके भाई नितिन गुत्तेदार ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसकी वजह से मलिकय्या को तीसरा स्थान मिला था। गुत्तेदार का पार्टी में स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि कई भाजपा नेता राज्य में कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं। कलबुर्गी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का गृह जिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें