पुणे अग्निशमन विभाग ने बताया कि शहर के मोहम्मदी इलाके में दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास एक 11 मंजिला इमारत के एक अपार्टमेंट में आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आगे की जानकारी का इंतजार है।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में अज्ञात लोगों ने एक राजस्व अधिकारी के कार्यालय से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की नियंत्रण इकाई और कुछ स्टेशनरी कथित तौर पर चुरा ली। चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तीन फरवरी को सासवड के एक तहसीलदार के कार्यालय में हुई। उन्होंने कहा, 'ईवीएम मशीन की नियंत्रण इकाई और कागज के कुछ रील चोरी हो गए।' पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि हमने चोरी में शामिल तीन लोगों को पकड़ने के लिए टीमें तैनात की हैं। उन्होंने बताया कि सासवड पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।