फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Updates: हैदराबाद में आईटी कर्मचारी का अपहरण, पांच गिरफ्तार; कर्नाटक में सड़क हादसे में तीन की मौत

Sun, 07 Jan 2024 03:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से युवा देख सकते हैं कि सैनिकों का सम्मान कैसे किया जाता है। यह युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए एक प्रेरणा हो सकती है।
विज्ञापन
सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर आयोजित परेड का हिस्सा बने राज्यपाल बैस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर मुंबई में परेड आयोजित की गई। इसमें राज्यपाल रमेश बैस ने भाग लिया। उनके अलावा भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं के वीरता पुरस्कार विजेताओं सहित 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने मरीन ड्राइव पर मार्च किया। परेड का उद्देश्य राष्ट्र की सेवा में दिग्गजों के गौरवशाली योगदान के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना है।

विज्ञापन

 

इस मौके पर नौसेना के एक पूर्व अधिकारी ने कहा, 'मैंने इस परेड को आयोजित कराने की पहल की, जिसे मुख्यालय ने मंजूरी दे दी।' उन्होंने कहा कि यह एक वार्षिक कार्यक्रम होने जा रहा है, जहां वरिष्ठ दिग्गज परेड का नेतृत्व करेंगे। ऐसे कार्यक्रम से युवा देख सकते हैं कि सैनिकों का सम्मान कैसे किया जाता है। यह युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए एक प्रेरणा हो सकती है।
 

पूर्व अधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों की सिर्फ कुछ मांगे हैं, जो वो चाहते हैं। जैसे- पेंशन, चिकित्सा सहायता और सम्मान।

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

जिले के तुरुवेकेरे के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

तिप्तूर के रहने वाले तीनों लोग आदि चुनचनगिरी मठ से लौट रहे थे, जब शनिवार रात यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि 21 साल के अनिल कुमार और नरसिम्हा मूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 19 साल की काव्या ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

धबलेश्वर मंदिर में मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की पूजा अर्चना

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार सुबह ओडिशा के कटक में धबलेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।
 

इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज मैंने बाबा धबलेश्वर के दर्शन किए। बहुत ही सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने पुजारी और अन्य लोगों से क्षेत्र को एक भक्ति केंद्र के रूप में विकसित करने के बारे में भी बात की।' कटक से उनके चुनाव लड़ने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। मैं सिर्फ पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पार्टी मुझसे जो कहती है, मैं करता हूं।'

महाराष्ट्र में अवैध रूप से रहने के आरोप तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार

पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में अवैध रूप से रहने के आरोप में तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने चार जनवरी को वसई इलाके में तलाश अभियान चलाया, जिसमें पुलिस ने 23 से 45 वर्ष की आयु के तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

वसई पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों के पास भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियमों और विदेशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

सिक्किम से लेप्चा के नाम पर मुहर

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के आगामी चुनाव के लिए सिक्किम से अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने दोरजी त्शेरिंग लेप्चा के नाम पर मुहर लगाई है। 
 

गेस्ट हाउस पर एटीएस का छापा, छह गिरफ्तार

आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की मुंबई इकाई ने मुंबई के बोरीवली इलाके में एक गेस्ट हाउस पर छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन बंदूकें और 36 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए सभी लोग दिल्ली के रहने वाले हैं। आगे की जांच की जा रही है।

 

गुजरात के वलसाड में तेंदुए की खाल और नाखून जब्त, सात गिरफ्तार

गुजरात के वलसाड जिले में तेंदुए की खाल और नाखून मिलने के बाद सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कपराडा रेंज के वन अधिकारी अंकित पटेल ने बताया कि आरोपियों ने एक मृत तेंदुए की खाल और नाखून निकाल कर उसे बेचने की फिराक में थे। दो आरोपियों को शुक्रवार को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) और स्थानीय वन विभाग की एक टीम ने पकड़ लिया। 

उन्होंने बताया कि डब्ल्यूसीसीबी और वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए एक अभियान में उसी दिन जिले के कपराडा वन रेंज के विभिन्न गांवों से अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि तेंदुए का शव एक आरोपी के खेत में मिला,  जिसने अन्य आरोपियों से सलाह ली और एक तांत्रिक को बुलाया, जिसने सुझाव दिया कि अनुष्ठानों में इस्तेमाल करने के लिए तेंदुए की खाल और नाखून निकालकर रख लें। 

हैदराबाद में आईटी कर्मचारी का अपहरण, पांच गिरफ्तार

साइबराबाद पुलिस ने फिरौती के लिए अपने चचेरे भाई (एक सॉफ्टवेयर कर्मचारी) के अपहरण में शामिल एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय आईटी कर्मचारी का 4 जनवरी को खजागुड़ा में एक कुख्यात फिरौती अपहरण गिरोह ने कार में अपहरण कर लिया था, जहां वह महिला द्वारा बुलाए जाने के बाद गया था।
पुलिस ने कहा कि महिला और उसका प्रेमी शादी करना चाहते थे और शादी के बाद एक शानदार जीवन जीने के लिए उन्हें बड़ी रकम की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने अपने प्रेमी और उसके गैंग लीडर सहयोगी के साथ मिलकर फिरौती के लिए अपने चचेरे भाई का अपहरण करने की साजिश रची। मुख्य आरोपी पर चोरी, डकैती और फिरौती के लिए अपहरण के 23 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोचीन हवाईअड्डे पर यात्री से तस्करी का सोना जब्त किया

कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मस्कट से आए एक यात्री के पास से 1.5 किलोग्राम से अधिक वजन और 84 लाख रुपये मूल्य का तस्करी का सोना जब्त किया है। यह बरामदगी 4 जनवरी को एयर अरेबिया की फ्लाइट से यहां पहुंचे यात्री से हुई थी। सीमा शुल्क के अनुसार, उस व्यक्ति को रोक लिया गया और उसके बैग की जांच करने पर आपातकालीन लैंप के बैटरी डिब्बे में छुपाए गए 24 कैरेट सोने की 15 आयताकार चादरें पाई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें