फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर तक डायरेक्ट टैक्स में 15.8 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

Wed, 11 Oct 2017 05:23 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष के दौरान अप्रैल से सितंबर तक डायरेक्ट टैक्स के मद में कुल 3.86 लाख करोड़ रुपये की वसूली हुई है जो पिछले वर्ष के मुकाबले 15.8 फीसदी अधिक है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की जानकारी के मुताबिक सितंबर तक जो राजस्व मिला है, वह इस वर्ष के लिए तय किए गए बजट अनुमान के मुकाबले 39.4 फीसदी अधिक है। वर्ष 2017-18 के लिए सरकार ने डायरेक्ट टैक्स मद में 9.8 लाख करोड़ रुपये के राजस्व वसूली का लक्ष्य तय किया है।  
विज्ञापन


इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के दौरान यदि कुल कर वसूली में से रिफंड को समयोजित करने से पहले के आंकड़ों को देखें तो यह 4.66  लाख करोड़ रुपये रही जो कि एक वर्ष पहले के मुकाबले 10.3 फीसदी अधिक है। इस वर्ष सितंबर तक कुल 7,9660 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया जा चुका है।  

पढें:  जमीन बेचने-खरीदने वालों पर आयकर विभाग की नजर

सीबीडीटी के मुताबिक 30 सितंबर 2017 तक 1.77 लाख करोड़ रुपये अग्रिम कर के मद में जमा हुए हैं जो कि पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 11.5 फीसदी अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें