फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: MNS कार्यकर्ताओं ने किया उत्तर भारतीयों पर हमला, बीजेपी-जेडीयू ने की कार्रवाई की मांग

Wed, 11 Oct 2017 04:46 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में यूपी और बिहारी मजदूरों के साथ हर साल मारपीट की जाती है। राजठाकरे की एमएनएस के लोग जहां बिहार और यूपी के मजदूर देखते हैं उन्हें मारने लग जाते है। ऐसा पिछले कई वर्षों से हो रहा है।
विज्ञापन

 
पिछले दिनों महाराष्ट्र में  यूपी और बिहार के लोगों से मारपीट करने वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग हो रही है। भाजपा और जेडीयू ने राज्य सरकार से राज ठाकरे की पार्टी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बता दें कि एमएनएस कार्यकर्ताओं ने सांगली जिले में पिछले दिनों बिहार और यूपी के मजदूरों की पिटाई की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

एमएनएस के गुंडों ने महाराष्ट्र इंडस्ट्रीयल डेवल्पमेंट कॉरपोरेशन में बिहार और यूपी वालों की जगह मराठी युवाओं को नौकरी दिए जाने को लेकर मारपीट की है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि इन गुंडों को जरा भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है और उन्होंने मांग की महाराष्ट्र सरकार को इस मामले में राज ठाकरे से कड़ाई बात करनी चाहिए। 
विज्ञापन


पढें: बारिश की वजह से हुआ मुंबई एलफिंस्टन हादसा, जांच टीम ने रेलवे को सौंपी रिपोर्ट

महाराष्ट्र में यूपी और बिहारियों के साथ कई वर्षों से यह व्यवहार किया जा रहा है। अब समय आ गया कि देवेंद्र फडनवीस सरकार इस मामले में कड़ा फैसला ले। बिहार भाजपा ने भी सांगली में बिहारियों के साथ हुई मारपीट की निंदा की है। बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि वो महाराष्ट्र के सीएम से बात करेंगे कि एमएनएस के लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की बात कहेंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें