फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में नेपाली गैंग: बर्थडे का बहाना कर घर में पहले की पार्टी, फिर बुजुर्ग दंपति को बांधकर करोड़ों लूटे

Wed, 13 May 2026 02:16 PM IST
रिया दुबे हैदराबाद, आईएएनएस

सार

हैदराबाद में नेपाली गैंग से जुड़ी एक और बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। मलकाजगिरि के गोल्फ एन्क्लेव में घरेलू कामगार बने नेपाली दंपती और उनके साथियों ने एक बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 70 तोला सोना, 20 किलो चांदी, नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में एक बार फिर नेपाली गैंग के आतंक का मामला सामने आया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी विनय रंजन रे की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे तक पहुंच भी नहीं पाई थी कि अब शहर में एक और सनसनीखेज वारदात हो गई। इस बार बदमाशों ने मलकाजगिरि पुलिस कमिश्नरेट के जवाहरनगर थाना क्षेत्र स्थित गोल्फ एन्क्लेव में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपती को निशाना बनाया और करीब 70 तोला सोना, 20 किलो चांदी, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

कैसे दिया गया पूरे वारदात को अंजाम?

पुलिस के अनुसार, सेवानिवृत्त प्रोफेसर एन. मुरली मोहन और उनकी पत्नी डॉक्टर के विजया लक्ष्मी ने करीब 20 दिन पहले एक नेपाली दंपती को घरेलू काम के लिए रखा था। दोनों ने धीरे-धीरे परिवार का विश्वास जीत लिया। सोमवार को उन्होंने घर में जन्मदिन मनाने की अनुमति मांगी और अपने करीब छह साथियों को बुलाया।

विज्ञापन


रात के दौरान आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और हार्ड डिस्क को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग दंपती को एक कमरे में बांध दिया। दंपती ने बदमाशों से उन्हें नुकसान न पहुंचाने और जो चाहिए वह ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों ने उन्हें नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और घर से सोना, चांदी, नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

यह घटना 11 मई की रात को हुई, लेकिन इसका खुलासा मंगलवार दोपहर तब हुआ जब दंपती को होश आया और उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने उनकी आवाज सुनकर उन्हें बचाया और पुलिस को सूचना दी।

आरोपियों को पकड़ने के लिए बनाई गई विशेष टीम

मलकाजगिरि पुलिस आयुक्त सुमति ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छह विशेष टीमें बनाई गई हैं। पुलिस उस महिला से भी पूछताछ कर रही है जिसने नेपाली दंपती को काम पर लगवाया था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी दिल्ली के रास्ते नेपाल भाग गए हैं।

विज्ञापन


यह वारदात ऐसे समय हुई है जब हैदराबाद पुलिस पूर्व आईपीएस अधिकारी विनय रंजन रे की पत्नी तनुजा रंजन की हत्या के मामले की जांच में जुटी है। 7 मई की रात जुबली हिल्स स्थित उनके घर में काम करने वाली नेपाली महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर तनुजा की हत्या कर दी थी और गहने व कीमती सामान लूटकर फरार हो गई थी।

दोनों घटनाओं के बाद हैदराबाद पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने नागरिकों से घरेलू कामगार रखने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करने और पुलिस वेरिफिकेशन कराने की अपील की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें