फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: एनडीए ने शुरू की केरल में राज्यव्यापी पदयात्रा, लोकसभा चुनाव के लिए शुरू किया अभियान

Sat, 27 Jan 2024 10:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल)

सार

Kerala: कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केरल में बदलाव होगा और राज्य में कदल खिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
भाजपा नीत एनडीए की पदयात्रा - फोटो : एक्स/सुरेंद्रन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) केरल की सियासत में पैठ जमाने की कोशिश में जुटा है। इसी कड़ी में उसने शनिवार को राज्य के उत्तरी जिले कासरगोड में पदयात्रा शुरू की और आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन

पार्टी की केरल इकाई के प्रमुख के. सुरेंद्रन के नेतृत्व में राज्यवापी पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता थलिप्पडुपु मैदान में एकत्र हुए। इसमें गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, राजग के राज्य संयोजक तुषार वेल्लापल्ली और राजग उपाध्यक्ष पीके कृष्ण दास भी शामिल हुए। 

इस मौके पर सावंत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केरल में बदलाव होगा और राज्य में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। पदयात्रा को 'परिवर्तन यात्रा' बताते हुए सावंत ने कहा कि पहली बार लोकसभा चुनाव में राज्य में बदलाव होगा। राज्य की वाम सरकार को 'भ्रष्ट' करार देते हुए उन्होंने कहा कि उसे उखाड़ फेंका जाना चाहिए और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पदयात्रा को समर्थन दिया जाना चाहिए। 

वहीं, सुरेंद्रन ने अपने संबोधन में कहा कि केरल में भाजपा-राजग के लिए सीटें जीतना और खाता खोलना असंभव नहीं है। उन्होंने कहा, भाजपा के नेतृत्व वाला राजग एकमात्र ऐसा सियासी मोर्चा है, जिसे आगामी लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करने और सत्ता में वापस आने का पूरा भरोसा है। सत्तारूढ़ माकपा और विपक्षी कांग्रेस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी केरल में विपक्षी गठबंधन के दो सदस्यों के खिलाफ लड़ रही है। 
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लागू विभिन्न विकास एव कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया और कहा कि उन्हें भरोसा है कि भाजपा-राजग सरकार बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।सुरेंद्रन ने कहा, जब भ्रष्टाचार की बात आती है तो सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ और कांग्रेस नीत यूडीएफ एकजुट हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें