फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर हादसा: एनडीए बैचमेट ने किया जनरल बिपिन रावत को याद, कहा- देश के पहले सीडीएस के लिए थे सबसे सही विकल्प

Wed, 08 Dec 2021 11:53 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली

सार

जनरल रावत के बैचमेट ने कहा कि वे हमेशा राष्ट्र और सेना के लिए समर्पित थे। वह काफी मृदुभाषी व्यक्ति थे।
विज्ञापन
जनरल बिपिन रावत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे में खोने के बाद उनके राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के बैचमेट और उनके करीबी दोस्त ने उनको याद किया। उन्होंने कहा कि देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में विपिन रावत का विकल्प सही था।

विज्ञापन


ब्रिगेडियर मंदीप सिंह संधू (सेवानिवृत्त) ने सीडीएस बिपिन रावत को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा इस बारे में बात करते थे कि कैसे सेना को खुद को एक आधुनिक लड़ाकू बल के रूप में पुनर्गठित करने की जरूरत है। साथ ही कहा कि वह काफी मृदुभाषी व्यक्ति थे।

उन्होंने कहा कि जनरल रावत हमेशा बैचमेट्स के साथ संवाद करने के लिए समय निकालते थे। ब्रिगेडियर संधू ने कहा कि हम बहुत करीबी दोस्त थे। हम एक ही एनडीए वर्ग में थे और साथ में कश्मीर में ब्रिगेड की कमान भी संभाली थी।
विज्ञापन


गंतव्य पहुंचने से कुछ ही मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया हेलिकॉप्टर
सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ 11 अन्य रक्षा कर्मियों एक कार्यक्रम में जा रहे थे। बुधवार को रास्ते में तमिलनाडु में कुन्नूर के पास भारतीय वायु सेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया इसमें सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ अन्य लोग भी शहीद हो गए। सूत्रों ने कहा कि तमिलनाडु के वेलिंगटन में अपने गंतव्य तक पहुंचने से कुछ ही मिनट पहले हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस घटना में सीडीएस रावत के परिवार के साथ डीए ब्रिगेडियर एलएस लिडर और एसओ लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, एल/एनके विवेक कुमार, एल/एनके बी साई तेजा, हवलदार सतपाल व अन्य रक्षा कर्मियों ने अपनी जान गवां दी। जनरल रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर के आज शाम तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें