फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: महिला अधिकारी को 'टू फिंगर टेस्ट' कराने के लिए कहने पर राष्ट्रीय महिला आयोग नाराज, वायु सेना प्रमुख को लिखा पत्र

Thu, 30 Sep 2021 04:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायु सेना की एक महिला अधिकारी को टू फिंगर टेस्ट कराने के लिए कहने की रिपोर्ट पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने नाराजगी जताई है। इसे लेकर आयोग ने वायु सेना के प्रमुख को पत्र भी लिखा है। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार एक महिला वायु सेना अधिकानी ने अपने एक साथी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद वायु सेना के चिकित्सकों ने महिला अधिकारी को टू फिंगर टेस्ट के लिए कहा था। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने आठ साल पहले टू फिंगर टेस्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

विज्ञापन


आयोग ने इस संबंध में वायु सेना के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी को एक पत्र भी लिखा है। इसमें उनसे मामले की जांच करने और आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है। इसके साथ ही इसमें कहा गया है कि टू फिंगर टेस्ट को अवैज्ञानिक बताने वाले सरकार और आईसीएमआर की ओर से तैयार किए गए दिशानिर्देशों के बारे में वायु सेना के चिकित्सकों को जानकारी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें