फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूज ड्रग्स केस: उड़ता पंजाब की तरह उड़ता महाराष्ट्र बनाने की थी साजिश, सेल्फी ने बिगाड़ा 25 करोड़ की डील का खेल

Mon, 08 Nov 2021 03:55 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

एनसीपी नेता मलिक ने कहा कि कार्डिलिया क्रूज पर आने के लिए मंत्री असलम शेख को भी आमंत्रित किया गया था। यही नहीं, राजनेताओं के बेटों को भी पार्टी में आने के लिए ट्रैप किया जा रहा था।
 
विज्ञापन
नवाब मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रूज ड्रग्स केस से शुरू हुई महाराष्ट्र की सियासी महाभारत थमने का नाम नहीं ले रही है। एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने रविवार को दावा किया कि उड़ता पंजाब की तरह महाराष्ट्र को उड़ता पंजाब बनाने की साजिश थी। ड्रग्स प्रकरण में एक मंत्री का गेम करने की योजना थी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता मोहित (कंबोज) भारतीय क्रूज ड्रग केस का मास्टमाइंड है और समीर वानखेडे से उनके करीबी रिश्ते हैं।

विज्ञापन


फैशन टीवी इंडिया के प्रमुख काशिफ खान ने महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख को क्रूज पार्टी में आने के लिए मजबूर किया। खान ने महाराष्ट्र के विभिन्न मंत्रियों के बच्चों को क्रूज पार्टी में लाने की भी योजना बनाई थी। गर असलम शेख और नेताओं के बच्चे उस पार्टी में गए होते तो उनका उड़ता महाराष्ट्र करने का गेम होना तय था।

मलिक ने कहा कि साजिश के तहत शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ट्रैप कर ले जाया गया। प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचरवाला ही उसे वहां लाए थे। जिन्?हें हिरासत में लेने के बाद एनसीबी ने छोड़ दिया जबकि आर्यन को हिरासत में लेकर तोड़पानी की कोशिश की गई।
विज्ञापन


एनसीबी के अधिकारी आशिष रंजन ने दामाद समीर खान से कहा था कि उन्हें लैंडरोवर लेनी है। बता दें कि एनसीबी ने मलिक के दामाद समीर खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था जो हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं।



सेल्फी ने बिगाड़ा 25 करोड़ की डील का खेल
मलिक ने कहा कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ की मांग की गई थी और 18 करोड़ में डील पक्की हो गई थी। इस डील के तहत 50 लाख रुपए की अग्रिम राशि भी पहुंचा दी गई लेकिन आर्यन के साथ किरण गोसावी की सेल्फी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।

उन्होंने दावा किया कि क्रूज केस पूरी तरह से अपहरण और उगाही का मामला है जिसका मास्टरमाइंड भाजपा नेता मोहित (कंबोज) भारतीय है। मोहित की समीर वानखेडे से करीबी संबंध है। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद ओशिवरा के कब्रिस्तान में मोहित और समीर वानखेडे मिले थे लेकिन उनकी किस्मत अच्छी है कि उस समय सीसीटीवी फुटेज बंद था।

एनसीपी से नहीं है सुनील का संबंध, अमति शाह के साथ भी है वीडियो
नवाब मलिक ने कहा कि मोहित भारतीय ने जिस सुनील पाटिल को एनसीपी का संस्थापक सदस्य बताया है उसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। जिस सुनील पाटिल को लेकर मोहित ने आरोप लगाए हैं, मैं कभी उससे नहीं मिला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी सुनील पाटिल के वीडियो घूम रहे हैं।

एनसीपी नेता ने कहा कि सुनील पाटिल भी फ्राड है और वह एनसीबी मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेडे की निजी सेना का खिलाड़ी है। मलिक ने कहा कि मेरी लड़ाई भाजपा से नहीं एनसीबी की चांडाल चौकड़ी के खिलाफ है। मैने जान हथेली पर रखकर लड़ाई शुरू की है और अंजाम तक पहुंचाउंगा।

शाहरुख खान को धमकाया जा रहा है कि वसूली पर मुंह खोला तो...
नवाब मलिक ने कहा कि अभिनेता शाहरुख खान को धमकाया जा रहा है। उन्हें कहा जा रहा है कि अगर, वसूली को लेकर मुंह खोला तो आप भी आरोपी बन जाओगे। उन्हें यह भी धमकी दी जा रही है कि अगर नवाब मलिक ने बोलना बंद नहीं किया तो आर्यन खान लंबे समय के लिए अंदर कर दिए जाएंगे।

शाहरुख की सचिव पूजा दादलानी को भी डराया जा रहा है कि आपने 50 लाख दिए हैं। आप भी आरोपी हो जाएंगी। मलिक ने कहा कि जिनको डरा कर पैसे लिए जा रहे हैं वह पीड़ित कभी आरोपी नहीं होता। इसलिए मेरा सबसे कहना है कि उन्हें डरना नहीं चाहिए बल्कि सामने आना चाहिए।

मोहित का मलिक पर जवाबी हमला, पूछा- क्या है मंत्री असलम शेख और काशिफ खान का संबंध
क्रूज ड्रग्स केस में एनसीपी नेता नवाब मलिक के आरोप के बाद भाजपा नेता मोहित भारतीय ने भी जवाबी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मंत्री असलम शेख के काशिफ खान से क्या संबंध है। वह उन्हें बार-बार क्रूज पर आने के लिए क्यों कह रहा था।

मोहित ने दावा किया कि वह पिछले पांच साल से ललित होटल में नहीं गए लेकिन वहां शराब-शबाब-कबाब के साथ जो पार्टी होती थी उसमें चौथा नाम नवाब का होता था। वहां जो सौदा होता था उसमें नवाब भी होते थे। पूछा कि भगोड़े डॉन दाउद इब्राहिम के करीबी चिंकू पठान के मलिक दामाद समीर खान से क्या रिश्ते हैं।

मलिक यह भी खुलासा करें कि उन्होंने 3000 करोड़ की संपत्ति कैसे खड़ी की। मोहित भारतीय ने आरोप लगाया कि एनसीपी नेताओं के ड्रग्स तस्करों से संबंध हैं। मुंबई के ताज प्रेसिडेंसी होटल के प्राइवेट शूट में कई नेताओं के बच्चे काशिफ खान के साथ पार्टी करते थे।

नवाब मलिक को इसका खुलासा करना चाहिए कि वे नेता कौन थे। मोहित ने दोहराया कि क्रूज ड्रग्स केस का मास्टरमाइंड सुनील पाटिल का मलिक के सात 20 साल से संबंध है। उन्होंने समीर वानखेडे से ओशिवरा में मुलाकात से साफ इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें