फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन शोधन: 19 जुलाई तक ईडी की हिरासत में रहेंगे एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के दामाद

Thu, 15 Jul 2021 04:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुणे में एक भूखंड की खरीद में कथित अनियमितता से जुड़े धन शोधन के मामले में यहां की विशेष अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता एकनाथ खडसे के दामाद गिरीश चौधरी की हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को 19 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी। चौधरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं।
विज्ञापन
एकनाथ खडसे - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी ने चौधरी को इस मामले में लंबी पूछताछ के बाद छह जुलाई को गिरफ्तार किया था। चौधरी की रिमांड अवधि बृहस्पतिवार तक थी इसलिए उन्हें धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के मामलों पर सुनवाई करने वाली विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया। ईडी ने मामले में आगे की जांच के लिए हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग की थी जिसे अदालत ने स्वीकार कर ली।

विज्ञापन


यह मामला 2016 में पुणे में एक कथित सरकारी जमीन सौदे से जुड़ा है। एजेंसी ने दावा किया कि चौधरी और खडसे ने पुणे के निकट एक सरकारी भूमि 3.75 करोड़ रुपये में खरीदी जबकि आधिकारिक मूल्यांकन के मुताबिक जमीन की वास्तविक कीमत 31.01 करोड़ रुपये थी।
 

ईडी ने कहा कि ऐसा लगता है कि खडसे ने, जो उस वक्त राज्य के राजस्व मंत्री थे, अपने पद का दुरुपयोग किया और अधिकारियों पर दबाव बनाया। यह जमीन महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की थी।
विज्ञापन


खडसे ने इसी भूमि सौदे के संबंध में आरोपों का सामना करने के बाद 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के साथ ही आयकर विभाग ने भी उन्हें मामले में क्लीन चिट दे दी थी।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें