फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Elections 2022: राकांपा-सपा चर्चा, अब तक एक सीट पर सहमति, मलिक बोले- भाजपा के लिए 1993 जैसी स्थिति

Sat, 15 Jan 2022 02:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई

सार

मलिक ने कहा कि ऐसी ही स्थिति 1993 में भी बनी थी और भाजपा को यूपी में सत्ता में आने से रोक दिया गया था। 
विज्ञापन
नवाब मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की चुनावी जंग में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की कूदने वाली है। राकापां नेता व महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने शनिवार को मुंबई में कहा कि उनकी पार्टी सपा के साथ सीटों की साझेदारी पर चर्चा कर रही है। अब तक एक सीट पर सहमति बन चुकी है। 

विज्ञापन

मलिक ने कहा कि ऐसी ही स्थिति 1993 में भी बनी थी और भाजपा को यूपी में सत्ता में आने से रोक दिया गया था। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता मलिक ने कहा कि दोनों दलों ने सीट साझेदारी पर चर्चा की है। अभी राकांपा के लिए एक सीट पर सहमति बनी है। अन्य सीटों को लेकर भी चर्चा जारी है। उन्होंने कहा कि यूपी में अभी जो माहौल चल रहा है, वैसा 1993 में भी हुआ था, तब भाजपा को सत्ता से वंचित होना पड़ा था। 
1993 के यूपी चुनाव में क्या हुआ था
1993 के यूपी चुनाव में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भाजपा को झटका देने के लिए तत्कालीन बसपा प्रमुख कांशीराम से हाथ मिला लिया था। सपा-बसपा गठबंधन अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, जबकि उस वक्त भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर आई थी।  
विज्ञापन


यूपी के अलावा अन्य राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछने पर मलिक ने आगे कहा कि मणिपुर में राकांपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है, लेकिन गोवा में सीटों की साझेदारी को लेकर कोई प्रगति नहीं हुई है। इसलिए राकांपा पिछली बार की तरह इस बार भी गोवा में अकेले चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन


इस सप्ताह के आरंभ में राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि उनकी पार्टी सपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें