फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शरद पवार बोले- गठबंधन में एनसीपी का स्ट्राइक रेट ज्यादा, अजित गुट के विधायक से भी की मुलाकात

Sat, 20 Jul 2024 08:36 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

शरद पवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिन्होंने हमारे लिए काम किया, उनके हितों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। महायुति सरकार ने लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया। हम विधानसभा में वापसी करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि महाविकास अघाड़ी गठबंधन में हमारा स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है। लोकसभा चुनाव में एनसीपी में 10 में आठ सीटों पर जीत हासिल की है। मगर एनसीपी इस तरह की रैकिंग में भरोसा नहीं करती। उन्होंने कहा कि गठबंधन में कोई एकतरफा नहीं है। विधानसभा चुनाव भी गठबंधन के दल मिलकर लड़ेंगे और महाराष्ट्र के लोगों को विकल्प देंगे। पुण के शिरूर से सांसद अमोल कोल्हे के आवास पर पहुंचे एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महायुति सरकार पर लोगों की समस्याएं न सुनने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) का प्रदर्शन शानदार रहा। एमवीए ने राज्य में 48 में से 30 सीटें जीतीं। विधानसभा चुनाव में जो भी मुद्दे हमारे सामने आएंगे, उन्हें हम मिलकर हल करेंगे। शरद पवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिन्होंने हमारे लिए काम किया, उनके हितों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। महायुति सरकार ने लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया। हम विधानसभा में वापसी करना चाहते हैं। 

सीट बंटवारे को लेकर पवार ने कहा कि हर दल अधिक से अधिक सीटों की मांग करता है। मगर महत्वपूर्ण यह है कि हम उन सीटों पर चुनाव लड़ें जो हम जीत सकते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक सीट जीती, जबकि एनसीपी ने चार सीटों पर जीत हासिल की थी। पांच साल बाद महाराष्ट्र के लोगों ने गठबंधन को 31 सीटें दी हैं। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र चुनाव आयोग के तुरहा चुनाव चिह्न हटाने के आदेश को लेकर उन्होंने कहा कि आयोग के फैसले का स्वागत करता हूं। लेकिन यह फैसला महाराष्ट्र तक ही सीमित है। उम्मीद है इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाएगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद एनसीपी ने एक जैसे दिखने वाले तुरहा और तुरही चिह्न को हटाने की चुनाव आयोग से मांग की थी। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीपी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत एनसीपी ने सत्ताधारी महायुति के काले कामों पर एक पुस्तक का विमोचन किया है। साथ ही राज्यव्यापी घोषणा पत्र के तहत काम शुरू कर दिया है। 

शरद पवार से मिले अजित गुट के विधायक
एनसीपी (ए) के विधायक अतुल बेंके ने शनिवार को पुणे में  शिरूर सांसद अमोल कोल्हे के आवास पर एनसीपी (एस) के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। इसे लेकर शरद पवार ने कहा कि यह कोई विशेष मुलाकात नहीं थी। कई लोग मिलने आते हैं। अतुल मेरे दोस्त के बेटे हैं। वहीं जुन्नार सीट से विधायक अतुल बेंके ने कहा कि चुनाव में अभी समय है। कुछ भी हो सकता है। वह महायुति सीट बंटवारे में दादा (अजित पवार) या साहेब ( शरद पवार) के साथ आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि एनसीपी के बंटवारे के बाद मैने अजित पवार के साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद मेरे विस क्षेत्र में दो सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। वहीं इस मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी (ए) के प्रमुख अजित पवार ने कहा कि मुलाकात का कारण अतुल बेंके से पूछा जाए कि उन्होंने शरद पवार से मुलाकात क्यों की?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें