फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कश्मीर फाइल्स: शरद पवार बोले- सत्ता में बैठे लोगों ने इसका प्रचार किया, मुसलमान बहुसंख्यक होते हैं तो असुरक्षित महसूस करते हैं हिंदू 

Mon, 11 Apr 2022 09:12 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शरद पवार ने कहा कि, फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाता था। जब भी एक छोटा समुदाय समस्याओं से घिरा हुआ होता है तो बहुसंख्यक उन पर हमला करता है।
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राकांपा प्रमुख व वरिष्ठ राजनेता शरद पवार ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। पवार ने कहा कि, एक शख्स ने हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर फिल्म बनाई। इससे पता चलता है कि बहुसंख्यक हमेशा अल्पसंख्यक पर हमला करते हैं। जब मुसलमान बहुसंख्यक होता है तो हिंदु समुदाय असुरक्षित महसूस करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोगों ने इस फिल्म का प्रचार किया। आरोप लगाया कि धार्मिक आधार पर समाज में दरार पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, शरद पवार अमरावती में पार्टी समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाता था। जब भी एक छोटा समुदाय समस्याओं से घिरा हुआ होता है तो बहुसंख्यक उन पर हमला करता है। आज यह असुरक्षा पैदा करने के लिए एक सुनियोजित साजिश हो रही है।


जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती भाजपा 

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि, देश में सांप्रदायिक स्थिति बिगड़ रही है। भाजपा कश्मीरी पंड़ितों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती है। आज हिंदुओं और मुस्लिमों में एक दरार पैदा करने की कोशिश हो रही है, यह गंभीर बात है। जो लोग सामाजिक हितों की रक्षा करना चाहते हैं, उन्हें आगे आना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें