फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पवार बोले- सोनिया गांधी से सरकार गठन पर नहीं, हालात पर हुई चर्चा

Mon, 18 Nov 2019 11:07 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अबतक तस्वीर साफ नहीं हुई है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास 10 जनपथ जाकर मुलाकात की। मुलाकात करीब एक घंटा चली जिसके बाद पवार ने प्रेस कांफ्रेस की। लेकिन उन्होंने साफ साफ कुछ भी नहीं कहा जिससे सरकार गठन पर  सस्पेंस और बढ़ गया। इसके कुछ देर बाद शिवसेना नेता संजय राउत, पवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। 

विज्ञापन


पवार ने क्या कहा 
 
शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के हालात पर मेरी सोनिया गांधी से बातचीत हुई। इस दौरान ए के एंटनी भी मौजूद थे। कांग्रेस-एनसीपी के नेता हालात का जायजा लेंगे। दोनों पार्टियों के नेताओं की राय ली जाएगी। आगे की रणनीति पर चर्चा जारी है। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। 
 

इस सवाल पर कि क्या सोनिया गांधी शिवसेना के साथ सरकार बनाने के विरोध में हैं, शरद पवार ने कहा कि हमारी बातचीत में सरकार गठन पर कोई चर्चा नहीं हुई। बैठक में कांग्रेस-एनसीपी पर बात हुई। 
विज्ञापन

 
वहीं, इसके कुछ देर बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से जाकर मुलाकात की। मुलाकात के बाद राउत ने कहा कि सरकार का गठन हमारी जिम्मेदारी नहीं थी, जिनकी थी वे भाग गए। लेकिन मुझे भरोसा है कि जल्द ही नई सरकार का गठन हो जाएगा। 
 

सोनिया गांधी के साथ उनकी मुलाकात पूर्व निर्धारित थी। इससे पहले रविवार को महाराष्ट्र के पुणे स्थित पवार के आवास पर एनसीपी कोर कमिटी की बैठक हुई थी। 
 

Delhi: Nationalist Congress Party (NCP) President Sharad Pawar arrives to meet Congress Interim President Sonia Gandhi at her residence. pic.twitter.com/6024RAyXlf

— ANI (@ANI) November 18, 2019


बता दें कि तीनों पार्टियों यानी शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के बीच मुद्दों को लेकर न्यूनतम साझा पत्र तैयार हो चुका है। 

एनसीपी कोर कमेटी की बैठक  

मालूम हो कि रविवार की शाम एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पुणे स्थित आवास पर पार्टी की कोर कमिटी की बैठक गई। इस बैठक में सरकार गठन को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक के बाद एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा था कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन खत्म होना चाहिए और वैकल्पिक सरकार का गठन होना चाहिए।

महाराष्ट्र विधानसभा में राजनीतिक दलों की स्थिति

राजनीतिक पार्टी सीटें
भाजपा 105
शिवसेना 56
एनसीपी 54
कांग्रेस 44
बहुजन विकास अघाड़ी 03
एआईएमआईएम 02

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें