मेट्रो की पटरियों पर घूमने पर चार इटली के नागरिक गिरफ्तार
उत्तरी मुंबई के चारकोप मेट्रो रेल स्टेशन में पटरियों पर घूमने के आरोप में गिरफ्तार चार इतालवी नागरिकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे कांदिवली में चारकोप मेट्रो रेल स्टेशन में दाखिल हुए थे और 26 सितंबर को उन्हें पटरियों पर देखा गया था, जिसके बाद उन्हें एमएचबी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में मेट्रो अधिकारियों की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने कहा कि जांच में पाया गया है कि चारों इटली के ग्रैफिटी आर्टिस्ट हैं। वे टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे।