फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-W vs PAK-W: महिला एशिया कप में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से, लगातार तीन जीत के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

Fri, 07 Oct 2022 09:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट (बांग्लादेश)

सार

इन दोनों टीमों के बीच जो पिछले पांच मैच खेले गए हैं उनमें भारत विजयी रहा। आज पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया लगातार छठा मैच जीतने उतरेगी। महिला एशिया कप में अब तक भारत ने लगातार तीन मैच जीते हैं और वह तालिका में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले मैचों में नए खिलाड़ियों को मौका देने के बावजूद आसान जीत दर्ज करने वाला भारत महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विजय अभियान जारी रखने के लिए मजबूत टीम के साथ उतरेगा।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर हमेशा ही उत्सुकता बनी रहती है, लेकिन इस साल इन दोनों टीमों के बीच जो दो मैच अभी तक खेले गए हैं, उनमें भारतीय टीम ने आसान जीत दर्ज की। भारत ने जुलाई में राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान को आसानी से हराया था।

इन दोनों टीमों के बीच जो पिछले पांच मैच खेले गए हैं उनमें भारत विजयी रहा। आज पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया लगातार छठा मैच जीतने उतरेगी। महिला एशिया कप में अब तक भारत ने लगातार तीन मैच जीते हैं और वह तालिका में शीर्ष पर है।
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
दो मैचों में आठ बदलाव
भारतीय टीम ने पिछले दो मैचों में कुल मिलाकर आठ बदलाव किए और अपनी दूसरी श्रेणी के खिलाड़ियों को मौके दिए, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम संभवत: अपने प्रमुख खिलाड़ियों के साथ उतरेगी।

मंधाना-शेफाली की जुगलबंदी

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद भारत ने शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी को पिछले एक-एक मैच में विश्राम दिया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत शुरुआत के लिए इन दोनों का फिर से एक साथ उतरना तय माना जा रहा है।

लंबे शॉट खेलने वालीं शेफाली पर दबाव होगा क्योंकि उनका आत्मविश्वास डिगा हुआ लगता है। उन्होंने मलयेशिया के खिलाफ क्रीज पर कुछ समय बिताया, लेकिन वह किसी भी समय अपने नैसर्गिक अंदाज में खेलते हुए नहीं दिखी। अब जबकि महिला टी-20 विश्वकप में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं तब यह युवा बल्लेबाज अपने नैसर्गिक अंदाज में आक्रामक पारी खेलकर अपना खोया आत्मविश्वास हासिल करने की कोशिश करेगी।

जेमिमा भी हैं फॉर्म में

जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी तरफ मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके यहां पहुंची हैं। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स शानदार फॉर्म में है। श्रीलंका के खिलाफ अपने कॅरिअर का सर्वोच्च स्कोर बनाने के बाद उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ भी अर्धशतक बनाया। इस मैच में दीप्ति शर्मा ने भी अर्धशतक जड़ा था। 

पाक का मनोबल कमजोर

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम - फोटो : social media
पाकिस्तान को गुरुवार को थाईलैंड की कमजोर टीम के हाथों चार विकेट की हार झेलनी पड़ी। उसकी टीम को भारत के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले इस उलटफेर से उबरने का पर्याप्त मौका भी नहीं मिलेगा। इससे टीम का मनोबल कमजोर हो सकता है। भारतीय गेंदबाजों ने पिछले तीनों मैच में शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ वे इसे जारी रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

जहां तक पाकिस्तान का सवाल है तो उसके बल्लेबाजों को मलेशिया और बांग्लादेश के खिलाफ खास मौका नहीं मिला क्योंकि उनके सामने छोटा लक्ष्य था, लेकिन थाईलैंड के खिलाफ वे प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। पाकिस्तान ने इस मैच में पांच विकेट पर 116 रन बनाए और केवल सिदरा अमीन ही अर्धशतक जड़ पाई। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन थाईलैंड के खिलाफ उनके सामने बचाव के लिए बड़ा स्कोर नहीं था।
 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
आमने-सामने
  • कुल मैच : 12
  • भारत जीता : 10
  • पाकिस्तान जीता : 02 
विज्ञापन

टीम इस प्रकार हैं : 
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव और केपी नवगिरे।

पाकिस्तान : बिस्माह मारूफ (कप्तान), ऐमान अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, डायना बेग, कायनात इम्तियाज, मुनीबा अली, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज और तुबा हसन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें