फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCB: आर्यन खान मामले में शामिल एनसीबी अधिकारी पर कार्रवाई; एक अलग मामले में सेवा से बर्खास्त किया गया

Tue, 09 May 2023 06:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक अधिकारी ने कहा, विश्व विजय सिंह को एक अन्य मामले में पिछले साल एनसीबी की सेवा से हटा दिया गया था और उनके खिलाफ जांच चल रही थी।
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपने अधीक्षक विश्व विजय सिंह को बर्खास्त कर दिया है। वह साल 2021 में कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। इस छापेमारी के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि विश्व विजय सिंह को एक अन्य मामले में कदाचार के लिए निलंबित कर दिया गया था। 

विज्ञापन

 

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि विश्व विजय सिंह की सेवा समाप्त करने का आदेश पिछले महीने जारी किया गया था। सिंह उस टीम का हिस्सा थे जिसने कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था और अक्टूबर 2021 में 'ड्रग्स-ऑन-क्रूज' मामले में आर्यन खान और अन्य को गिरफ्तार किया था।
 

एक अन्य मामले में सेवा से हटा दिया गया था विश्वजीत सिंह
अधिकारी ने कहा, विश्व विजय सिंह को एक अन्य मामले में पिछले साल एनसीबी की सेवा से हटा दिया गया था और उनके खिलाफ जांच चल रही थी। उन्होंने कहा कि एनसीबी को जांच के दौरान कदाचार के कुछ मुद्दे मिले, जिसके बाद सिंह को सेवा से हटाने का निर्णय लिया गया। 
 

आर्यन खान ने जेल में बिताए थे 22 दिन
अक्तूबर 2021 में आर्यन खान और अन्य को एनसीबी के तत्कालीन मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल पर कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारने के बाद गिरफ्तार किया था। शुरुआत में मामले में नशीली दवाओं की खपत और तस्करी के आरोप लगाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि 22 दिन जेल में बिताने वाले आर्यन खान को एनसीबी ने 'पर्याप्त सबूतों के अभाव' के कारण मई 2022 में क्लीन चिट दे दी थी।
 

'ड्रग्स ऑन क्रूज' मामले सात अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
एनसीबी टीम और वानखेड़े के खिलाफ मनमानी के आरोपों के कारण एक अलग सतर्कता जांच शुरू की गई थी। कथित 'ड्रग्स ऑन क्रूज' मामले में सात अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि आईआरएस अधिकारी वानखेड़े का बाद में चेन्नई में डीजी करदाता सेवा निदेशालय में तबादला कर दिया गया था।
विज्ञापन

नागपुर हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय सोना तस्कर गिरफ्तार
उधर, एनसीबी ने नागपुर हवाई अड्डे पर एक अंतरराष्ट्रीय सोना तस्कर को पकड़ा है। उसके पास से 1.8 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया है। एनसीबी, मुंबई के जोनल डायरेक्टर अमित घवटे ने बताया कि तस्कर की पैंट के अंदरूनी हिस्से में सात छोटे सफेद पैकेट सावधानी से सिले हुए पाए गए। प्रत्येक पैकेट से सुनहरे रंग का अर्ध-तरल पेस्ट बरामद किया गया। मामले की विस्तृत जांच के लिए उसे नागपुर सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें