फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों को आरक्षण से किसी अन्य वर्ग पर असर नहीं पड़ने देंगे : नवाब मलिक 

Sun, 01 Mar 2020 02:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
एनसीपी नेता नवाब मलिक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

महा विकास आघाड़ी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री व एनसीपी नेता नवाब मलिक ने मुस्लिमों को शिक्षा व नौकरी में पांच फीसदी आरक्षण देने का वादा शनिवार को दोहराया। उन्होंने कहा, सरकार ध्यान रखेगी कि इसका दूसरे वर्गों को मिल रहे लाभ पर कोई असर न पड़े।

विज्ञापन


उन्होंने साथ ही कहा,भाजपा और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर लोगों को इस मुद्दे पर गुमराह करने का आरोप लगाया। नवाब मलिक ने कहा, महा विकास आघाड़ी सरकार इस मुद्दे पर सभी मतभेदों को सुलझा लेगी। हम इस मामले में सभी कानूनी जरूरतों को पूरा करने के बाद मुस्लिमों के आरक्षण का प्रस्ताव लाया जाएगा और इसे लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा, इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि मुस्लिमों को आरक्षण से एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण पर कोई असर न पड़े। भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है कि आरक्षण में उनका हिस्सा घटाया जाएगा। मलिक ने शुक्रवार को भी विधान परिषद में महाराष्ट्र के मुसलमानों को शिक्षा व नौकरी में 5 फीसदी आरक्षण देने की बात की थी।
विज्ञापन


हालांकि शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे ने इससे इनकार करते हुए कहा था कि इस बार में कोई फैसला नहीं हुआ है। वहीं भाजपा ने शिवसेना का घेराव किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें