फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः बेटे ने की पिता की हत्या, शव को घर में ही दफनाया, गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2020 02:19 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शनिवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एक गांव में एक बेटे ने अपने 50 वर्षीय पिता की हत्या कर दी और शव को घर में ही दफना दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन


अधिकारी ने  बताया कि मृतक नामदेव चव्हाण का विघटित शव शनिवार शाम को यहां से 62 किलोमीटर दूर कन्नड़ तालुका के जमदीघाट गांव में घर से बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार घर से चव्हाण के रहस्यमय ढंग से गायब होने की बात हर जगह फैल गई थी। इसके बाद पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति से इस बारे में जानकारी ली।

पुलिस शनिवार को घटनास्थल पर गई  और  मृतक के घर के अंदर तलाशी ली और फिर एक गड्ढा से शव को बरामद कर लिया।

घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारी ने कहा कि आरोपी युवक की अपने पिता से बहस हो गई थी और इसी के बाद वह गुस्से में आकर एक लाठी  से  पिता के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन


फिर उसने एक रस्सी से गला घोंट  पिता की हत्या कर दी। आरोपी पुत्र ने साक्ष्य को नष्ट करने के लिए 2.5 फीट गहरे गड्ढे को खोदकर शव को घर के अंदर ही दफन कर दिया  जा रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें