फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटों की वंदनवार: आंध्र प्रदेश में 5.16 करोड़ के नोटों से सजाया मां का दरबार, सात किलो सोना और 60 किलो चांदी के गहने पहनाए

Thu, 14 Oct 2021 02:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेल्लोर

सार

आंध्र प्रदेश में नवरात्रि के अवसर पर माता के मंदिर को 5.16 करोड़ रुपये के नए नोटों से सजाया गया। इन नोटों से अलग-अलग तरीके के सुंदर फूल और माला बनाए गए और माता की मूर्ति को भव्य रूप से सजाया गया।

विज्ञापन
Temple decorated with Currency Notes - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेल्लोर के वासवी कन्याका परमेश्वरी मंदिर में नवरात्रि-दशहरा उत्सव के दौरान माता के धनलक्ष्मी रूप की पूजा के लिए पांच करोड़ 16 लाख के नए करेंसी नोटों से श्रृंगार किया गया। इनमें 10 रुपये से 2000 रुपये तक के नोट शामिल हैं। इसके अलावा सात किलो सोना और 60 किलो चांदी के आभूषण भी पहनाए गए हैं।

विज्ञापन


मंदिर में सालभर देवी के विभिन्न रूपों की पूजा होती है। मंदिर को सजाने के लिए 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने 2,000 रुपये, 500 रुपये, 200 रुपये, 100 रुपये, 50 रुपये और 10 रुपये मूल्यवर्ग के नोटों के साथ कई घंटों तक काम किया।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में नवरात्रि और दुर्गा पूजा के अवसर पर माता के मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जाता है. दोनों राज्यों में कन्यका परमेश्वरी देवी मां की भक्ति में लोग रुपये, सोना, चांदी जैसे तरह-तरह की चीजें चढ़ावे के तौर पर देते हैं, नवरात्रि के अवसर पर इन रुपयों से मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन


आयोजकों ने विभिन्न संप्रदायों और रंगों के करेंसी नोटों से बने ओरिगेमी फूलों की माला और गुलदस्ते से देवता को सजाया। मंदिर में देवी की मूर्ति को और मंदिर की दीवारों को नए नोटों से सजाया गया। विभिन्न रंगों के करेंसी नोटों ने मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। मंदिर में कई जगहों से आने वाले भक्तों को यह मंदिर आकर्षित कर रहा है।

नेल्लोर शहरी विकास प्राधिकरण (एनयूडीए) के अध्यक्ष और मंदिर समिति के सदस्य मुक्कला द्वारकानाथ के अनुसार, समिति ने हाल ही में 11 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर के जीर्णोद्धार का काम पूरा किया है। उन्होंने कहा, चूंकि मरम्मत कार्य में चार साल लग गए और पूरा होने के बाद यह पहला उत्सव है, इसलिए समिति ने नोटों के साथ देवता को सजाने का फैसला किया। समिति के सदस्यों और भक्तों ने करेंसी नोट एकत्र किए और अनूठी सजावट के लिए कलाकारों की सेवाएं लीं।

विशाखापत्तनम में भी सोने-चांदी और करेंसी नोटों से सजाया गया मंदिर
दशहरा के अवसर पर विशाखापत्तनम में भी कन्याका परमेश्वरी मंदिर में माता को सोने-चांदी और करेंसी नोटों से सजाया गया है। मंदिर के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि 'सजावट में इस्तेमाल की गई नकदी, सोना और चांदी की कीमत चार करोड़ रुपये है।'
विज्ञापन






 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें