फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Mumbai: तीन बच्चों को बचाने के बाद पिता की आग से मौत, जानें पूरा मामला

Sun, 26 Jun 2022 08:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई

सार

नवी मुंबई के पनवेल इलाके के अकुरली गांव स्थित एक बंगले में रविवार सुबह अचानक आग लगने का मामला सामने आया था। घटना की सूचना के बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां और एक पानी का टैंकर पहुंचा था। काफी मशक्कत के बाद करीबन दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
लगी आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवी मुंबई के पनवेल इलाके में स्थित एक बंगले में रविवार सुबह आग लगने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की इस घटना में अपने तीन बच्चों को बचाने के बाद पिता की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई के पनवेल इलाके के अकुरली गांव स्थित एक बंगले में रविवार सुबह अचानक आग लगने का मामला सामने आया था। घटना की सूचना के बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां और एक पानी का टैंकर पहुंचा था। काफी मशक्कत के बाद करीबन दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

इस दौरान बंगले के मालिक राजीव ठाकुर आग में फंसे अपने तीन बच्चों को बचाने में कामयाब हो गए। इसके बाद वे दोबारा अपने लैपटॉप, स्क्रिप्ट, दस्तावेज आदि इकट्ठा करने के लिए पहली मंजिल स्थित अपने बेडरूम में वापस गए और  आग में फंस गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस कारण वे बुरी तरह झुलस गए थे। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी घर पर नहीं थी। उन्होंने बताया कि परिजनों के मुताबिक, राजीव ठाकुर अभिनेता थे।
विज्ञापन


 पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें