फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से की बात, एक देश-एक चुनाव पर दिया जोर, कहा- अलग-अलग विचार सामने आने दें 

Tue, 25 Jan 2022 03:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान ही महादान है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाता दिवस के मौके पर मंगलवार को देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने कम मतदान प्रतिशत पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से शिक्षित और समृद्ध माने जाने वाले शहरी क्षेत्रों में इस स्थिति को बदलना चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस दौरान एक राष्ट्र, एक चुनाव,  एक मतदाता सूची के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावों से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर अलग-अलग विचार सामने आने दें।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि 1951-52 में पहले लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत 45% से बढ़कर 2019 में 67% हो गया। इसमें महिलाओं का प्रतिशत बढ़ा है, जो एक अच्छी बात है, लेकिन सभी राजनीतिक दलों को कम मतदान पर भी ध्यान देना चाहिए। 

सोशल मीडिया पर चर्चा करते हैं, पर वोट देने नहीं जाते
प्रधानमंत्री ने कहा कि देखा गया है कि शहरी व पढ़े-लिखे क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत काफी कम है। यहां के लोग सोशल मीडिया पर मुद्दों और राजनीति को लेकर चर्चा तो बहुत करते हैं, लेकिन वोट डालने नहीं जाते। इस दौरान पीएम मोदी ने भाजपा के पन्ना प्रमुखों व जमीनी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनावों में 75 प्रतिशित मतदान सुनिश्चित करने के लिए काम करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें