फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन जुलाई को पीएम मोदी का संबोधन

Fri, 01 Jul 2022 02:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद में  तीन जुलाई को आयोजित होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी(फाइल) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित होने वाली है। यह बैठक दो जुलाई को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी और तीन जुलाई की शाम तक चलेगी। वहीं तीन जुलाई  को ही  शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी परेड ग्राउंड पहुंचेंगे जहां एक विशाल रैली और सार्वजनिक भाषण आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा के प्रवक्ता एन वी सुभाष ने दी है। उन्होंने कहा कि बैठक का स्थान तेलंगाना की राजनीतिक गतिशीलता को बढ़ाएगा। बता दें कि तेलंगाना में 2023 में चुनाव होने हैं और इस लिहाज से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन


मोदी, शाह और नड्डा ने दिए संकेत, दक्षिण राज्यों पर रहेगा फोकस 
पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दक्षिण के राज्यों को हल्के में लेना ठीक नहीं रहेगा। यानी इस कार्यकारिणी बैठक का उद्देश्य दक्षिण पर फोकस करना है। रणनीति के तहत   भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने त्रिपुरा जीत में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर को आंध्र प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है। 

बैठक में रहेगी भोजन की व्यवस्था
बैठक में हिस्सा लेने वाले अति-विशिष्ट लोगों के भोजन की व्यवस्था करने के लिए करीमनगर की जी. यदम्मा को चुना है और उन्हें यहां हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एचआईसीसी) में आयोजित होने वाली बैठक में नेताओं के लिए भोजन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


तेलंगाना में भाजपा की ताकत लगातार बढ़ रही है: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि तेंलगाना के हैदराबाद में भाजपा की 2 दिवसीय कार्यसमिति की बैठक होगी। पिछले 2 साल कोरोना के कारण कोई बड़ी बैठक नहीं हुई। 8 सालों में केंद्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए जो काम किया है उसे बताने का अवसर मिलेगा। ठाकुर ने कहा कि तेलंगाना में उपचुनाव भी हमने रिकॉर्ड मतों से जीता है। इससे एक स्पष्ट संकेत तेलंगाना में गया है कि कैसे वहां पर भाजपा की ताकत लगातार बढ़ रही है। कर्नाटक के बाद एक और दक्षिण भारत का राज्य जहां भाजपा की सरकार बनाने की स्थिति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें