फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amruta Fadnavis: फडणवीस की पत्नी ने पीएम मोदी को एक बार फिर बताया राष्ट्रपिता, कांग्रेस नेता ने किया पलटवार

Wed, 21 Dec 2022 05:48 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

अमृता फडणवीस ने पिछले साल भी पीएम मोदी को राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया था। इस बारे में जब उनसे पूछा गया कि अगर पीएम मोदी राष्ट्रपिता हैं, तो महात्मा गांधी कौन हैं। उन्होंने जवाब दिया कि हमारे पास दो राष्ट्रपिता हैं, नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता हैं और महात्मा गांधी पहले के समय के राष्ट्रपिता हैं।
विज्ञापन
Amruta Fadnavis - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए भारत का 'राष्ट्रपिता' बताया है। नागपुर में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अब देश में दो 'राष्ट्रपिता' हैं। अमृता ने पिछले साल भी पीएम मोदी को राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया था।

विज्ञापन


इस बारे में जब उनसे पूछा गया कि अगर पीएम मोदी राष्ट्रपिता हैं, तो महात्मा गांधी कौन हैं। इस पर अमृता ने जवाब दिया कि महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता हैं और प्रधानमंत्री मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास दो राष्ट्रपिता हैं, नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता हैं और महात्मा गांधी पहले के समय के राष्ट्रपिता हैं।

कांग्रेस नेता ने की अमृता फडणवीस की खिंचाई
वहीं, कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने अमृता फडणवीस की इस टिप्पणी को लेकर उनकी खिंचाई की। ठाकुर ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को मानने वाले लोग बार-बार गांधीजी को मारने की कोशिश करते रहते हैं। वे ऐसे बयान देते रहते हैं क्योंकि उन पर झूठ बोलकर और गांधीजी जैसे महान लोगों को बदनाम करके इतिहास बदलने का जुनून सवार है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी को लेकर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता की पत्नी अमृता फडणवीस की यह टिप्पणी सामने आई है। उनकी इस टिप्पणी को लेकर भी सियासी बहस छिड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें