फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणे के न्यौते पर भड़के शिंदे: कहा- भाजपा में शामिल होने का सवाल ही नहीं, शिवसेना में हूं संतुष्ट, भ्रम न फैलाएं

Sun, 22 Aug 2021 06:31 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई

सार

शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि राणे के आरोपों में कोई तथ्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं शिवसेना में संतुष्ट हूं और भाजपा में शामिल होने की बात मनगढ़ंत है। राणे जानबूझकर भ्रमित करने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। 
विज्ञापन
शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना के वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राणे के आरोपों में कोई तथ्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं शिवसेना में संतुष्ट हूं और भाजपा में शामिल होने की बात मनगढ़ंत है। राणे जानबूझकर भ्रमित करने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। शिंदे ने कहा कि मैं अपने मंत्रालय के काम से बहुत खुश हूं और शहरी विकास मंत्रालय सुचारू रूप से चल रहा है।  

विज्ञापन


वहीं मंत्रालय में स्तंवत्र निर्णय लेने के सवाल पर शिंदे ने कहा कि जिस तरह राणे केंद्रीय मंत्री के रूप में स्वतंत्र है लेकिन कोई भी निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विचार करना ही होता है उसी तरह हमें भी नीतिगत निर्णय लेने से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा करनी पड़ती है। राणे को किसी भी तरह का बयान देने से पहले सोच लेना चाहिए कि वे क्या बोल रहे हैं।

शिंदे ने कहा कि राणे एमवीए के गठन के बाद से ऐसे बयान देते आ रहे हैं। वह ऐसा करके दूसरों के मन में भ्रम पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं शिवसेना और उद्धव ठाकरे के प्रति वफादार हूं और  किसी भी हालत में पार्टी को नहीं छोड़ूंगा।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने शनिवार को शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर ने बड़ा बयान दिया था। राणे ने मुंबई से सटे नालासोपारा में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भाषण में कहा की एकनाथ शिंदे केवल फाइलों पर हस्ताक्षर करने वाले ही मंत्री बचे हैं। वे शिवसेना में उब गए हैं। वे जल्द हमारे साथ जुड़ेंगे। राणे के इस बयान के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें