फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना प्रसारण मंत्रालय संभालते ही नायडू ने चौंकाया

Mon, 11 Jul 2016 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : pti
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने सूचना प्रसारण मंत्रालय और पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) का औचक निरीक्षण किया। सूचना प्रसारण सचिव अजय मित्तल से उन्होंने निरीक्षण के समय गैरहाजिर रहे अधिकारियों की सूची बनाने को कहा है।
विज्ञापन


बीते सप्ताह 6 जुलाई को सूचना प्रसारण विभाग का कामकाज संभालने वाले नायडू ने सोमवार को करीब सुबह 9:30 बजे शास्त्री भवन स्थित मंत्रालय के कार्यालय में औचक निरीक्षण कर सबकों चौंका दिया। इसके बाद वे इसी भवन के प्रथम तल पर स्थित पीआईबी के कार्यालय पहुंचे।

यहां भी उन्होंने एक-एक कमरे में जाकर वहां उपस्थित अधिकारी और सामान्य स्टाफ से उसके कामकाज के बारे में पूछा। इस दौरान पीआईबी के 6-7 अफसर मौके पर मौजूद नहीं पाए गए। हालांकि बाद में इन अफसरों ने अपनी सफाई में कहा है कि वे अपने मंत्रालय गए थे।
विज्ञापन


पीआईबी का पूरा मुआयना करने के बाद नायडू महानिदेशक पीआईबी फ्रेंक नरोन्हा  के कमरे की ओर बढ़े। हालांकि नरोन्हा छूट्टी पर हैं। नरोन्हा के कमरे में दाखिल होने से पहले नायडू ने सरकार के लिए मीडिया की खबरों का परसेप्सन रिपोर्ट तैयार कर रहे कर्मियों से चर्चा की। और परसेप्सन रिपोर्ट उन्हें भी रोजाना भेजने को कहा।
विज्ञापन

आगे भी करते रहेंगे औचक निरीक्षण- नायडू

फाइल फोटो - फोटो : ANI
अब तक यह रिपोर्ट कैबिनेट सचिव, पीएम के प्रधान सचिव, पीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव, पीएम के नीजि सचिव और मीडिया सलाहकार जगदीश ठक्कर को ही जाती थी। मगर वेंकैया ने इस रिपोर्ट को अब से उनके पास भी भेजने का निर्देश दिया है।

इसके बाद वे जाकर नरोन्हा के कमरे में बैठ गए। यहां उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव से विभाग में समयनिष्ठता, स्वच्छता और काम में तेजी लाने को कहा। इस दौरान नायडू ने छाछ पी, तो उनके साथ मौजूद कुछ अधिकारियों ने चाय पीया।

बताते हैं कि छाछ पीने के बाद नायडू ने कर्मचारी से छाछ की तारीफ करते हुए पूछा की छाछ कहां कि है। जवाब मिला मदर डेयरी का है, तो नायडू ने कहा वेरी गुड..। इसके बाद नायडू ने अपने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे इस तरह के औचक निरीक्षण के आगे भी करते रहेंगे।

दो साल पहले शहरी विकास मंत्रालय का कामकाज संभालने के बाद भी नायडू ने निर्माण भवन स्थित अपने मंत्रालय में लगातार औचक निरीक्षण कर मंत्रालय की कार्यसंस्कृति में सुधार किया था। अब उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय और पीआईबी में भी अपना पूराना दांव आजमाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें