नागपुर के कटोल इलाके में 17 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर पांच लोगों ने मिलकर हत्या कर दी, इस घटना में उसकी प्रेमिका का भाई भी शामिल है। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई और मृतक की पहचान गर्व राजू सरदार के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने फोटोशूट के बहाने उसे बुलाया और फिर शाम करीब 4:45 बजे रेलवे पुल के नीचे उसका गला काट दिया, उन्होंने कहा कि सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।